ANANT SINGH: अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल-1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर, वकील ने बताया SC में क्या हुआ?

Share this Video

DULAR CHAND YADAV MURDER CASE: बिहार के मोकामा से जुड़े दुलार चंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है। अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को है, इसलिए कोर्ट ने उन्हें सरेंडर के लिए करीब एक महीने का समय दिया है। हालांकि, उनकी जमानत अभी रद्द नहीं हुई है। याचिकाकर्ता की वकील शिल्पी चौधरी ने बताया कि सुनवाई के दौरान अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज 67 आपराधिक मामलों का जिक्र किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि चार महीने बाद जांच पूरी होने पर जमानत रद्द करने के सवाल पर फिर विचार होगा।

Related Video