
SPOOKY CELEBRATION: कहीं ट्रंप का Halloween जश्न, तो कहीं सड़कों पर विशालकाय कंकाल और भूत!
अमेरिका में Halloween 2026 की धूम देखने को मिल रही है। वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बच्चों के साथ Halloween सेलिब्रेट किया। इस दौरान ट्रंप ने अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचे बच्चों को कैंडी बांटी। आसमान में एक खास फ्लाईओवर भी देखने को मिला। वहीं वॉशिंगटन की सड़कों पर Halloween का अलग ही नजारा नजर आया। लोगों ने अपने घरों को विशालकाय कंकाल, भूत, Zombie, मकड़ी और डरावने कब्रिस्तान से सजाया है। कहीं समुद्री राक्षस तो कहीं कंकालों की पूरी दुनिया दिखाई दे रही है। देखिए ये खास तस्वीरें।