अंबानी खानदान की वो बहू जो रही हीरोइन, 13 साल में की 35 फिल्में-28 हुई Flop
अंबानी खानदान की बहू टीना अंबानी 69 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 11 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था। आपको बता दें कि टीना बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं और कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम ही कमाल दिखा पाई। जानते हैं डिटेल…

69 साल की हुई टीना अंबानी
टीना मुनीम जिन्हें अब टीना अंबानी के नाम से जाना जाता है 69 साल की हो गई हैं। टीना शुरू से ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद को ग्रूम करना शुरू किया। 1975 में उनके सिर फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया ताज सजा। उन्होंने अरूबा में आयोजित मिस टीनएज इंटरकॉन्टिनेंटल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वे रनरअप रही।
फिल्मों में कैसे आई टीना मुनीम
टीना मुनीम ने 70 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। देवानंद ने उन्हें अपनी फिल्म मनपसंद में काम करने का मौका दिया। ये फिल्म 1978 में रिलीज हुई। हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली।
ये भी पढ़ें... क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे
टीना मुनीम को ऐसे मिली पहचान
पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद टीना मुनीम ने 1979 में आई फिल्म बातों बातों में काम किया। अमोल पालेकर के साथ वाली ये फिल्म हिट रही और टीना को इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद वे ऋषिव कपूर के साथ फिल्म कर्ज में नजर आईं। ये फिल्म हिट तो नहीं हुई, लेकिन आगे चलकर ये बॉलीवुड की कल्ट मूवी कहलाई।
टीना मुनीम ने किया 35 फिल्मों में काम
टीना मुनीम ने अपने 13 साल के करियर में तकरीबन 35 फिल्मों में काम किया। हालांकि, इनमें से उनकी महज 7 फिल्में ही हिट हो पाई, बाकी सभी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। उनकी जोड़ी संजय दत्त, देवानंद, राजेश खन्ना, रणधीर कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, राकेश रोशन, जैकी श्रॉफ सहित अन्य स्टार्स के साथ बनी।
टीना मुनीम की फिल्में
टीना मुनीम ने अपने करियर में ये वादा रहा, फिफ्टी फिफ्टी, सौतन, बेवफाई, सुराग, इंसाफ मैं करूंगा, राजपूत, आखिर, अधिकार, जिगरवाला, बडे़ दिलवाला, युद्ध, मुकद्दर का फैसला, पुकार, आसमान सहित अन्य फिल्मों में काम किया।
टीना मुनीम की शादी
टीना मुनीम ने रिलायंस इंडस्ट्री के अनिल अंबानी से फरवरी 1991 में शादी की और वे अंबानी खानदान की बहू बन गईं। कपल के 2 बेटे जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी हैं। बड़े बेटे की शादी 2022 में हुई थी।
ये भी पढ़ें... OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।