OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 शुरू हो चुका है और फैन्स इसका जमकर मजा उठा रहे हैं। कई तो टीवी से चिपक कर बैठ गए है और एक गेंद भी मिस नहीं करना चाहते हैं। इसी बीच आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे है जो क्रिकेट पर बनी है और ओटीटी पर धूम मचा रही हैं।

ओटीटी पर देखें क्रिकेट बेस्ड मूवीज
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में भी बनी हैं। इनमें कुछ फिल्में क्रिकेट पर भी बेस्ड है, जिन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के दौरान डिफरेंट ओटीटी पर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल में…
फिल्म लगान
2001 में आई आमिर खान की फिल्म लगान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और निर्देशित किया था। इस फिल्म में दिखाया कि गांववाले लगान माफ करवाने के लिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट खेलते हैं। इस फिल्म को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 65.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें... कौन हैं तन्वी गडकरी? IND-USA मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से ज्यादा वायरल हो गई यह लड़की
फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
2016 में आई फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म एमएस धोनी के क्रिकेट करियर पर बेस्ड थी और इसे नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। 104 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। मूवी ने 216 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म को ओटीटी जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
फिल्म पटियाला हाउस
पटियाला हाउस 2011 में आई एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। फिल्म में ऋषि कपूर, डिंपल कपाडिया, अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। फिल्म में अक्षय ने एक तेज गेंदबाज का किरदार निभाया था। ये फिल्म क्रिकेटर मोंटी पनेसर पर बेस्ड थी। 26 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 35.3 करोड़ का कारोबार किया था। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म 83
2021 में आई रणवीर सिंह की फिल्म 83 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जो कबीर खान द्वारा लिखित और निर्देशित थी। ये फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड थी, जिसे इंडिया ने जीता था। 225 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 93.73 करोड़ का बिजनेस किया था। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
फिल्म इकबाल
फिल्म इकबाल 2005 में आई एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जो एक युवा लड़के के बड़े होने की कहानी बयां करती है। इसका निर्देशन और सह-लेखन नागेश कुकुनूर ने किया था। फिल्म की कहानी गांव के क्रिकेट के दीवाने मूक-बधिर लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिकेटर बनने और इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम में खेलने का सपना देखता है। फिल्म को 2.25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 5.60 करोड़ कमाए थे। इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस मूवी को ओटीटी जी5, अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें... धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।