
सलमान खान इन दिनों फिल्म 'काला हिरण' की वजह से चर्चा में हैं। उनका दावा है कि यह फिल्म उनके 1998 के ब्लैक बक केस पर बेस्ड है। उन्होंने फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर भारत एस श्रीनाते ने सलमान खान पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है कि सलमान खान भगवान नहीं हैं, जो उनका करियर बना या बिगाड़ सकें। वैसे सलमान खान के कथिततौर पर बॉलीवुड में कई दुश्मन हैं। जानिए उनके बारे में सबकुछ...
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में से एक माना जाता है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते कभी सामान्य नहीं हो सके। सालों बाद भी यह विवाद अक्सर चर्चा का विषय बनता रहा। आज भी कई लोग मानते हैं कि इस घटना का असर विवेक ओबेरॉय के करियर पर पड़ा और यह लगभग तबाह हो गया। अब कभी-कभार ही फिल्मों में दिखते हैं और उनमें से भी ज्यादातर फ्लॉप साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें : सलमान खान पर फूटा 'काला हिरण' के डायरेक्टर का गुस्सा, बोले- वो मेरा करियर नहीं बिगाड़ सकते
गायक अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच मतभेद की खबरें तब सामने आईं जब एक अवॉर्ड शो में दोनों के बीच मंच पर हल्की नोकझोंक हुई। बाद में यह भी खबरें आईं कि सलमान की 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटा दिया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर ज्यादा सार्वजनिक बयान नहीं दिए। अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके हैं।
रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच कथित तनाव की खबरें सालों तक आती रहीं। इसकी वजह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर के रिश्ते को माना गया। हालांकि दोनों सितारों ने कभी खुलकर किसी दुश्मनी की पुष्टि नहीं की और समय के साथ यह मामला भी शांत पड़ गया। रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में शामिल हैं और उनकी फ़िल्में सलमान खान से भी बेहतर परफॉर्म करती हैं।
यह भी पढ़ें : '3 दिन में खत्म कर देंगे', 'काला हिरण' प्रोड्यूसर को 24 घंटे में 2 बार मिली जान से मारने की धमकी
एक समय सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच भी दूरी की खबरें चर्चा में रहीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच पेशेवर कारणों और इंडस्ट्री की राजनीति को लेकर मतभेद थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जाता है कि जॉन अब्राहम की वजह से कैटरीना कैफ को एक फिल्म से निकाल दिया गया था, जिसके चलते सलमान खान उनसे नाराज़ हो गए थे। हालांकि बाद में दोनों को कई मौकों पर सामान्य व्यवहार करते देखा गया। जॉन फिल्मों में अपनी अपनी एक अलग पहचान बने हुए हैं।
गायक अभिजीत भट्टाचार्य और सलमान खान के बीच मतभेद कई बार मीडिया की सुर्खियां बने। अभिजीत ने अलग-अलग मौकों पर सलमान को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं। कभी अभिजीत ने पाकिस्तानी सिंगर्स के सलमान खान की फिल्मों में गाने पर तंज कसा तो कभी उनके हिट एंड रन केस पर कटाक्ष किया। इन्हीं सब के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आईं। अभिजीत सलमान से पंगा लेने से पहले ही बॉलीवुड से दूर हैं।
सलमान खान और अर्जुन कपूर के रिश्तों में लंबे समय से दूरी की खबरें सामने आती रही हैं। माना जाता है कि दोनों के बीच तनाव तब बढ़ा, जब अर्जुन कपूर का नाम उनके भाई अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों सितारों के बीच अनबन की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार यह दावा किया गया कि सलमान खान से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स और मंचों पर अर्जुन कपूर की मौजूदगी को लेकर भी दूरी बरती गई। सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर आज भी फिल्मों में सफलता के लिए तरस रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच मतभेद की चर्चा तब शुरू हुई, जब प्रियंका ने फिल्म 'भारत' छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों को लेकर बयानबाजी की खबरें सुर्खियों में रहीं। हालांकि, इन चर्चाओं का प्रियंका के करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ा और वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी रहीं। वे आगे महेश बाबू स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' में बतौर लीड हीरोइन दिखेंगी।
यह भी पढ़ें : Kala Hiran Star Cast : 'काला हिरण' में कौन बना सलमान खान? बाकी स्टार कास्ट के बारे में भी जानें
सोमी अली, जो कभी सलमान खान के साथ रिश्ते में रही थीं, बीते कई सालों में अपने पुराने संबंधों को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने विभिन्न इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स में सलमान खान संग अपने रिश्ते के दौरान कथित तौर पर झेले गए कठिन अनुभवों, हैरेसमेंट और रिश्ते में मौजूद नकारात्मक परिस्थितियों का जिक्र किया है। उनके बयानों ने समय-समय पर बॉलीवुड और मीडिया जगत में काफी चर्चा बटोरी है। सोमी सलमान से ब्रेकअप के बाद से ही फिल्मों से खासतौर पर बॉलीवुड से दूर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।