Kala Hiran movie cast and characters details: क्या सलमान खान के ब्लैकबक केस पर बनी फिल्म 'काला हिरण' नया बवाल खड़ा करेगी? आखिर कौन निभा रहा है सलमान का किरदार? गोविंद नामदेव किसके खिलाफ लड़ रहे हैं मुकदमा? फिल्म में इंस्पेक्टर सावंत कौन है? और कानूनी नोटिस के बावजूद रिलीज हुआ टीजर क्या नई मुश्किलें बढ़ाएगा?
सलमान खान के काला हिरण शिकार पर बेस्ड फिल्म 'काला हिरण' बनकर तैयार हो गई है और इसका टीजर भी सामने आ गया है। सुपरस्टार सलमान खान ने इसका विरोध किया है और उनकी टीम ने मेकर्स को कानूनी नोटिस भी भेज दिया है। यहां तक कथिततौर पर मेकर्स को यह धमकी तक दी गई थी कि फिल्म के टीजर को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि, तमाम विवाद के बीच जो टीजर 20 जून को आने वाला था, वह 12 जून को यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। यहां हम आपको फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बता रहे हैं...

'काला हिरण' में कौन कर रहा सलमान खान का रोल?

'काला हिरण' फिल्म में सलमान खान का किरदार काशिफ इकबाल खान निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म में सलमान का नाम बदलकर अयान खान रखा गया है। फर्स्ट लुक टीजर में काशिफ इकबाल खान ने सलमान खान के हावभाव से लेकर पहनावे तक सबको कॉपी करने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें : Kala Hiran Teaser Out: काला हिरण' टीजर में सलमान खान जैसी कहानी, लॉरेंस बिश्नोई एंगल ने काटा बवाल
फिल्म में गोविंद नामदेव की अहम् भूमिका

'काला हिरण' फिल्म में गोविंद नामदेव ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। वे इस फिल्म में बिश्नोई समाज के वकील की भूमिका में नज़र आ रहे हैं, जो अयान खान के खिलाफ कोर्ट में काला हिरण शिकार का मुकदमा लड़ता है। खास बात यह है कि गोविंद नामदेव सलमान खान के साथ 'राधे', 'वॉन्टेड' और 'गर्व' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
मुकेश तिवारी ने इंस्पेक्टर सावंत की भूमिका

मुकेश तिवारी बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं, जिन्हें 'चाइना गेट' और 'गंगाजल' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वे 'काला हिरण' फिल्म में मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सावंत के रोल में दिख रहे हैं, जिन्हें टॉर्चर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है।
'दृश्यम' फेम कमलेश सावंत भी फिल्म में

'काला हिरण' में मराठी और बॉलीवुड एक्टर कमलेश सावंत की भी अहम् भूमिका है। वे इस फिल्म में डीसीपी पाटिल के रोल में नज़र आएंगे। वे अजय देवगन स्टारर क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' के करप्ट पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत गायतोंडे के किरदार से जाने जाते हैं।
फिल्म में कई अन्य कलाकारों की भी अहम् भूमिका

सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में काम कर चुके दिग्गज एक्टर नरेश गोसाईं 'काला हिरण' में अहम् भूमिका में दिखाई देंगे। उनके अलावा डॉ. निकुंज अग्रवाल और प्रकाश जोशी समेत कई अन्य एक्टर भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।
