संजय दत्त से लिपटकर इमोशनल हुए सलमान खान, तस्वीरें वायरल, लोग बोले- दो भाई, दोनों तबाही

Published : Aug 01, 2026, 10:25 AM IST
Salman Khan Sanjay Dutt Viral Photos

सार

सलमान खान की संजय दत्त के लिए इमोशनल पोस्ट वायरल हो रही है। तस्वीरों में उनकी गहरी दोस्ती दिख रही है। सलमान ने  संजू बाबा को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनकी खुशहाली की दुआ मांगी।

बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। संजय दत्त के जन्मदिन के कुछ दिन बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक इमोशनल फोटो शेयर की और दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। पोस्ट में उन्होंने संजय को अपना बड़ा भाई बताया और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की दुआ की। दोनों कलाकार दशकों से न सिर्फ ऑफस्क्रीन अच्छे दोस्त हैं, बल्कि कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। सलमान की इस पोस्ट पर फैंस भी दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सलमानखान की इमोशनल पोस्ट: संजय दत्त के लिए क्या लिखा?

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ गले मिलते हुए एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "बाबा... हमेशा बाबा ही रहेंगे। बाबा तो आखिर बाबा ही होता है।" इसके बाद उन्होंने इमोशनल होते हुए लिखा, "संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं। मेरे बड़े भाई संजय दत्त... अल्लाह, भगवान और जीसस हमेशा इस इंसान को खुश रखें। आई लव यू बाबा।"

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन का वो दोस्त, जिसने उनकी सलामती के लिए चीर दिया था अपना सीना!

सलमान खान ने संजय दत्त संग जो तस्वीर शेयर की, उसमें क्या दिखा?

तस्वीर में सलमान खान और संजय दत्त एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं, जबकि सलमान टी-शर्ट, जींस और कैप पहने हुए हैं। दोनों के चेहरे पूरी तरह नजर नहीं आ रहे, लेकिन तस्वीर में उनकी दोस्ती और अपनापन साफ झलक रहा है।दोनों की तस्वीरें देखने के बाद उनके फैन्स उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई रेड हार्ट तो कोई फायर इमोजी शेयर कर रहा है।

 

 

सलमान खान-संजय दत्त की ताजा फोटोज पर आए ऐसे कमेंट

सलमान खान की पोस्ट वायरल हो गई है। सिर्फ 8 घंटे में इसे 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सलमान खान-संजय दत्त की ताजा फोटोज देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, "बाबा और भाईजान।" एक यूजर का कमेंट है, "भाईचारा ऑन टॉप।" एक यूजर ने लिखा है, "माशाअल्लाह, यह प्यार ताउम्र कायम रहे। आमीन।" एक यूजर का कमेंट है, "दो भाई, दोनों तबाही।"

यह भी पढ़ें : कैंसर ने बिगाड़ा 'द फैमिली मैन' एक्टर की पत्नी का चेहरा! 5 बार लड़ी, अब छठी बार लौटी बीमारी

सलमान खान-संजय दत्त की दोस्ती कितनी पुरानी है?

सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती कई दशकों पुरानी है। दोनों ने सिर्फ निजी जिंदगी में ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी शानदार साझेदारी निभाई है। दोनों 'साजन' (1991), 'चल मेरे भाई' (2000) और 'ये है जलवा' (2002) जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इंडस्ट्री में इनकी दोस्ती को सबसे मजबूत रिश्तों में गिना जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही वॉर ड्रामा 'मातृभूमि' में नजर आ सकते हैं, जिसके गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित होने की चर्चा है। इसके अलावा वे साउथ इंडियन डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। वहीं संजय दत्त हाल ही में 'राजा शिवाजी', 'आखिरी सवाल' और 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए हैं। अब वह अपनी चर्चित फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' की तैयारी में जुटे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

RRR के बाद राम चरण को क्या हो गया? फ्लॉप फिल्में, चोट और सर्जरी को देख टेंशन में फैंस
रामायण से 444 गुना महंगी रणबीर कपूर की रामायणम्, क्या निकाल पाएगी भारी-भरकम लागत