गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की Ex सोमी अली! सुनीता आहूजा के शुगर डैडी कमेंट पर क्या कहा?

Published : Aug 17, 2026, 03:02 PM IST
Govinda Somy Ali Movies

सार

गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद के बीच सोमी अली ने एक्टर का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि उम्र किसी कलाकार के टैलेंट और काम करने की चाह पर सवाल नहीं होनी चाहिए।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच एक्टर की पूर्व को-स्टार और सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। सोमी ने गोविंदा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए उनके टैलेंट और स्वभाव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि किसी एक्टर का उम्रदराज होना इस बात की वजह नहीं बन सकता कि उसे युवा अभिनेत्री के साथ काम करने पर निशाना बनाया जाए। सोमी ने खास तौर पर गोविंदा के काम करते रहने के फैसले का बचाव किया और उम्र को कलाकार के खिलाफ हथियार न बनाने की बात कही।

गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली क्या बोलीं?

सोमी अली ने गोविंदा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उनके पक्ष में लंबा नोट लिखा। उन्होंने बताया कि वह गोविंदा को निजी और पेशेवर, दोनों स्तरों पर जानती हैं। सोमी ने लिखा, “मैं यहां अपनी बात रखने जा रही हूं, क्योंकि कोई और ऐसा नहीं करेगा। जब भी जरूरी हो, मैं समर्थन दिखाऊंगी। मैं गोविंदा को व्यक्तिगत और पेशेवर, दोनों स्तरों पर जानती हूं, इसलिए मैं उनके बारे में दोनों पहलुओं से कुछ बातें कह सकती हूं। चीची हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टैलेंट में से एक हैं और मेरे इंडस्ट्री में रहने के दौरान जिन अभिनेताओं को मैंने जाना, उनमें वह सबसे विनम्र कलाकारों में से एक हैं।

यंग एक्ट्रेस के साथ गोविंदा के काम करने पर सोमी अली ने क्या कहा?

सोमी ने साफ किया कि किसी उम्रदराज एक्टर का यंग एक्ट्रेस के साथ काम करना अपने आप में उम्र को लेकर भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरे मन में चीची और सुनीता, दोनों के लिए बहुत सम्मान है। हालांकि, किसी अभिनेता का युवा अभिनेत्री के साथ कोई भूमिका स्वीकार करना उम्र के आधार पर भेदभाव नहीं है। टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो सकता है, तब काम करते रहने का फैसला सम्मान के काबिल है, उसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। किसी अभिनेता की काबिलियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती। यह उसके टैलेंट, प्रोफेशनल रवैये और लगातार आगे बढ़ते रहने की इच्छाशक्ति से तय होती है।”

टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती: सोमी

सोमी अली ने अपने पोस्ट में उम्र को कलाकार की क्षमता से जोड़ने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि टैलेंट की कोई तय उम्र नहीं होती और अगर किसी कलाकार को काम मिल रहा है, तो उसे काम करते रहने का अधिकार है। उन्होंने लिखा, “जब किसी कलाकार के लिए नए मौके हासिल करना मुश्किल रहा हो और फिर उसे एक अवसर मिले, तो उसका जश्न मनाया जाना चाहिए। हर अभिनेता इस मौके का हकदार है कि वह साबित कर सके कि उसके पास आज भी कुछ महत्वपूर्ण देने के लिए है। उम्र को कभी भी उस व्यक्ति के खिलाफ हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए, जो सिर्फ अपनी रोजी-रोटी कमाने और वह काम जारी रखने की कोशिश कर रहा है, जिसे वह प्यार करता है। शायद किसी अभिनेता की सबसे काबिले-तारीफ बात यही होती है कि जब इंडस्ट्री या दूसरे लोग उसे यह बताने लगते हैं कि वह बहुत उम्रदराज हो चुका है, तब भी वह हार मानने से इनकार कर देता है।”

गोविंदा-सुनीता विवाद के बीच क्या है मामला?

गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हाल में कई चर्चाएं सामने आई हैं। सुनीता ने कथित तौर पर युवा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को गोविंदा का ‘शुगर डैडी’ कहकर संबोधित किया था। दोनों के बीच कथित रिश्ते की अटकलों के साथ उनकी उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने रिश्ते की प्रकृति की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘कसौटी जिंदगी की’ एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी नहीं हुईं गिरफ्तार, ट्रेन में रेजर हमले में सामने आया बड़ा सच
शाहरुख खान से दुश्मनी पर सनी देओल का बड़ा बयान, 33 साल पहले जो हुआ उसे नहीं भूल पाए!