Bigg Boss 20: सलमान खान ने खोली यंग DSA के दोस्तों की पोल, बताया- 'उनके दोस्त ही उनके सगे नहीं...'

Published : Sep 26, 2026, 07:50 PM IST
यंग DSA और सलमान खान

सार

bigg boss 20 weekend ka war yung DSA Friends: 'बिग बॉस 20' में सलमान ने यंग DSA को दोस्तों की रैंकिंग का टास्क दिया। उन्होंने बताया कि यंग दोस्तों को प्राथमिकता देते हैं। इससे यंग के रिश्तों और गेम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार यंग DSA को लेकर सलमान खान कुछ ऐसा कहते नजर आएंगे, जिसके बाद उनके दोस्तों और उनके रिश्तों पर सवाल खड़े हो गए हैं। नए ‘वीकेंड का वार’ वीडियो में सलमान खान यंग DSA से जुड़े एक ऐसे मुद्दे को उठाते दिखाई दे रहे हैं, जिसने पूरे मामले को अलग ही मोड़ दे दिया है। सलमान ने जिस अंदाज में यंग DSA के दोस्तों को लेकर बात की, उससे साफ है कि आने वाले एपिसोड में इस मुद्दे पर काफी चर्चा होने वाली है।

सलमान ने यंग DSA के दोस्तों को लेकर कही बड़ी बात

‘बिग बॉस 20’ के नए वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान अब यंग DSA को एक टास्क देने वाले हैं। जिसमें वो बातचीत करते हुए अपने दोस्तों को प्रायोरिटी के हिसाब से रैंकिंग देने का टास्क कराएंगे। इस दौरान यंग उनके दोस्तों में सबसे पहले नंबर पर स्काउटओपी को रखते हुए आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, लव गिल, मैरी कॉम और रिती तिवारी को अपने दोस्ती की लिस्ट में रैकिंग देने वाले हैं। लेकर यंग DSA की इस रैकिंग के बाद सलमान खान ऐसा कुछ कहते हैं जो कि उनको सोचने पर मजबूर कर देगा। सलमान कहते हैं कि ‘उनके दोस्त भले उनके लिए प्रायोरिटी हैं लेकिन यंग आप किसी के लिए उनकी पहली प्रयोरिटी नहीं हैं...’। सलमान की यह बात सुनकर घर का माहौल भी बदलता नजर आता है। आखिर यंग DSA के दोस्त कौन हैं और सलमान ने उनके रिश्ते को लेकर ऐसा क्यों कहा, यही सवाल अब दर्शकों के बीच चर्चा में है।

और पढ़ें - Bigg Boss 20: माही विज हुईं मीन, ईशा रिखी पर बोलीं- ‘बादशाह ने इसके साथ ऐसा क्या कर दिया…’

यंग DSA और माही विज के बीच क्या हुआ था?

दरअसल, शो के दौरान माही विज और यंग DSA के बीच एक गलतफहमी पैदा हो गई थी। इस मामले में दोनों की तरफ से अलग-अलग बातें सामने आई थीं। इसके बाद घर के दूसरे सदस्य भी इस विवाद को लेकर अपनी राय देते नजर आए। वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस पूरे मामले को समझने की कोशिश की और दोनों पक्षों की बात सामने रखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने माही और यंग DSA के बीच पैदा हुए भ्रम को दूर करने की कोशिश की थी।

और पढ़ें - रीति तिवारी को बिग बॉस 20 में मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट? नेपोटिज्म के सवाल पर भड़के सलमान खान

यंग DSA पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

यंग DSA की बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही उनके गेम और पर्सनैलिटी को लेकर चर्चा होती रही है। शो में वह कई बार अपनी बात खुलकर रखते नजर आए हैं। वहीं, कुछ मौकों पर उनके दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ मतभेद भी हुए हैं। हाल ही में यंग DSA की तुलना एमसी स्टैन से भी की गई थी। शो में मुनव्वर फारूकी ने उनसे इस तुलना को लेकर सवाल किया था। यंग DSA ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

अब दोस्तों की वजह से फंसेंगे यंग DSA?

नए प्रोमो में सलमान खान जिस तरह यंग DSA के दोस्तों का मुद्दा उठाते नजर आ रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि इस बार चर्चा सिर्फ यंग DSA के गेम तक सीमित नहीं रहने वाली। उनके आसपास के लोगों और दोस्तों की भूमिका पर भी सवाल उठ सकते हैं। सलमान की बात के बाद यंग DSA का रिएक्शन भी देखने लायक होगा। क्या वह सलमान की बात से सहमत होंगे या फिर अपने दोस्तों का बचाव करेंगे? इसका जवाब आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में मिलेगा।

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान अक्सर घरवालों के व्यवहार और उनके रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं। इस बार भी यंग DSA को लेकर सलमान का अंदाज काफी सीधा नजर आ रहा है। पहले माही विज के साथ विवाद और अब दोस्तों को लेकर सलमान की टिप्पणी ने यंग DSA को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। अब देखना होगा कि पूरा मामला एपिसोड में किस तरह सामने आता है और यंग DSA इस पर क्या जवाब देते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

60 करोड़ में बिके अक्षय कुमार की ‘मौजा ही मौजा’ के राइट्स, 130 करोड़ पर होगा ब्रेक-ईवन
'करण जौहर तुझे क्यों मिलेगा...' बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद की मां ऐसे वजन को लेकर देती थीं ताने