- Home
- Entertainment
- Bigg Boss 20: माही विज हुईं मीन, ईशा रिखी पर बोलीं- ‘बादशाह ने इसके साथ ऐसा क्या कर दिया…’
Bigg Boss 20: माही विज हुईं मीन, ईशा रिखी पर बोलीं- ‘बादशाह ने इसके साथ ऐसा क्या कर दिया…’
Bigg Boss 20 Mahhi Vij on Isha Rikhi abd Badshah: बिग बॉस 20 का घर एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे का गवाह बना है। हर किसी में कुछ ना कुछ गलती निकालने वालीं माही विज एकबार फिर पर्सनल होती दिखीं। इस बार उनके निशाने पर ईशा रिखी रहीं।

Bigg Boss 20: माही विज हुईं मीन, ईशा रिखी पर बोलीं- ‘बादशाह ने इसके साथ ऐसा क्या कर दिया…’
बिग बॉस 20 का घर एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे का गवाह बना है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और ईशा रिखी के बीच हुई तनातनी के बाद ईशा काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने इस घटना को अपने पुराने ट्रॉमा और एंग्जायटी से जोड़ते हुए अपनी परेशानी जाहिर की। हालांकि, ईशा की इस प्रतिक्रिया पर माही विज ने सवाल खड़े कर दिए।

काजी के साथ बहस के बाद रोने लगीं ईशा
दरअसल, बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच बहस काफी बढ़ गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और काजी काफी एग्रेसिव नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान काजी ने गुस्से में अपनी शर्ट तक उतार दी। ईशा रिखी और उदिति सिंह ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला आसानी से शांत नहीं हुआ।इस पूरे घटनाक्रम के बाद ईशा काफी परेशान नजर आईं। उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें ट्रिगर किया और उन्हें एंग्जायटी महसूस हुई। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं।
माही विज को समझ नहीं आया ईशा का रिएक्शन
ईशा के इमोशनल होने के बाद घर में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसी दौरान माही विज ने ईशा की बात पर सवाल उठाया। माही ने पूछा कि अगर काजी ने सिर्फ ऊंची आवाज में बात की थी, तो इससे ईशा का कौन सा ट्रॉमा ट्रिगर हो गया।माही ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में मुश्किल अनुभव रहे हैं और हर किसी ने अपने-अपने ट्रॉमा देखे हैं। लेकिन उन्हें ईशा का इस घटना को ट्रॉमा से जोड़ना समझ नहीं आया।
‘पता नहीं बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया’
माही विज ने ईशा की बात को उनके पर्सनल लाइफ से जोड़ते हुए ऐसा कमेंट कर दिया, जिसने अब खूब ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा कि अगर ईशा इस तरह अपने ट्रॉमा की बात करेंगी तो बाहर बैठे लोग उनके पुराने रिश्ते को लेकर अलग-अलग कयास लगा सकते हैं। माही ने कथित तौर पर कहा, “कल तो बाहर लोग सोचेंगे पता नहीं बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की बातों से काजी पर इनडायरेक्ट तौर पर कैरेक्टर को लेकर आरोप लग सकता है।
बादशाह और ईशा रिखी की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में
माही की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ईशा रिखी और रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की बात सार्वजनिक की है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। ईशा ने बिग बॉस के घर में अपने पुराने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर जानकारी सामने नहीं रखी है। ऐसे में माही की टिप्पणी ने इस पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है।
बिग बॉस के घर में पहले से भिड़ चुके हैं माही और ईशा
माही विज और ईशा रिखी के बीच शो की शुरुआत से ही कुछ मौकों पर मतभेद देखने को मिले हैं। पहले भी घर के काम और चाय को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। शुरुआती दिनों में माही के घरवालों को काम के लिए निर्देश देने के तरीके पर ईशा और अरिश्फा खान ने नाराजगी जताई थी। अब काजी तौकीर वाले मामले के बाद दोनों के बीच चर्चा का एक नया मुद्दा सामने आ गया है। आने वाले एपिसोड में यह मामला कितना आगे बढ़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।