Salam Khan की 29 साल पुरानी फिल्म जुड़वा की वो 2 हसीनाएं, अब कहां-क्या कर रही?

Published : Feb 08, 2026, 04:14 PM IST

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर जुड़वा की रिलीज को 29 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर डेविड धवन की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था। 1997 में रिलीज हुई मूवी में सलमान डबल रोल में थे और उनके साथ 2 लीड एक्ट्रेस थी, जानते हैं इनके बारे में… 

PREV
15
सलामन खान की फिल्म जुड़वा

सलामन खान की फिल्म जुड़वा ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 136 मिनट की इस फिल्म को 6.25 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और इसने 24.28 करोड़ का बिजनेस किया था।

25
फिल्म जुड़वा में 2 हीरोइन

सलमान खान की फिल्म जुड़वा में 2 हीरोइनों ने काम किया था, एक करिश्मा कपूर और दूसरी रंभा थी। इनके अलावा इसमें कादर खान, शक्ति कपूर, अनुपम खेर, सतीश शाह, रीमा लागू, मुकेश ऋषि भी लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें... Propose Day: SRK से अभिषेक बच्चन तक...रोमांटिक है बॉलीवुड के 8 सेलेब्स का प्रपोजल स्टाइल

35
क्या कर रही सलमान खान की हीरोइन रंभा

फिल्म जुड़वा की हीरोइन रंभा की बात करें तो उन्होंने साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, अब वे लाइमलाइट से दूर है। 49 साल की रंभा सालों से गुमनाम जिंदगी जी रही हैं। बताया जाता है कि वे 3 बच्चों की मां है और अपनी फैमिली में बिजी रहती हैं। उन्होंने सालों पहले फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

45
सलमान खान की हीरोइन करिश्मा कपूर

फिल्म जुड़वा की दूसरी करिश्मा कपूर थी, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। करिश्मा अब फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, कभी-कभी वे वेब सीरीज में नजर आ जाती हैं। इसके अलावा वे विज्ञापनों में भी काम कर रही हैं और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं।

55
तेलुगु फिल्म का रीमेक थी जुड़वा

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म जुड़वा 1994 में आई तेलुगु फिल्म हैलो ब्रदर का रीमेक थी। इस मूवी में नागार्जुन, राम्या और सौंद्रर्या लीड रोल में थे। वहीं, ये तेलुगु मूवी जैकी चैन की हांगकांग की एक्शन कॉमेडी फिल्म ट्विन ड्रैगन्स (1992) से इंस्पार्ड थी।

ये भी पढ़ें... Shahrukh Khan की डबल रोल वाली पहली फिल्म कौन सी, अब तक कितनी मूवी में किया ऐसा रोल?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories