सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की मूवी 'मातृभूमि' का ट्रेलर बुधवार 10 नवंबर को रिलीज हुआ। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष से इंस्पायर्ड है। फिल्म में सलमान खान सेना के अधिकारी के रोल में हैं। जानिए इस मूवी के 8 दमदार डायलॉग।
फिल्म 'मातृभूमि: में सलमान खान एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। वह कई एक्शन से भरपूर दृश्यों में दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। शानदार लड़ाई के सीक्वेंस और बेहतरीन विजुअल्स के बीच सुपरस्टार सलमान खान बेहद गुस्से वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
28
फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वह सलमान खान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। भारतीय सैनिक के किरदार में वह दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा संभालते और जबरदस्त लड़ाई करते दिखाई देते हैं।
38
ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं, जो फिल्म के एक्शन और रोमांच को बढ़ाते हैं। शानदार विजुअल्स, खूबसूरत लोकेशन और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के प्रभाव को और मजबूत बनाते हैं।
हाल ही में फिल्म का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' भी रिलीज किया गया था। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। सलमान खान की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, युद्ध की पृष्ठभूमि, एक्शन और इमोशनल कहानी के कारण 'मातृभूमि' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
58
हालांकि, 'मातृभूमि' की कहानी केवल भारत और चीन के बीच होने वाले संघर्ष तक सीमित नहीं है। फिल्म युद्ध के उन पहलुओं को भी सामने लाती है, जिनका असर आम लोगों और सैनिकों के परिवारों पर पड़ता है।
68
भारत-चीन संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म युद्ध के दौरान होने वाली मानवीय परेशानियों को भी दिखाती है। ट्रेलर में बताया गया है कि किस तरह युद्ध के कारण परिवार बिछड़ जाते हैं, लोगों को अपने करीबियों को खोना पड़ता है और सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों को दर्द सहना पड़ता है।
78
फिल्म में युद्ध के मैदान में लड़ने वाले सैनिकों के साथ-साथ उन लोगों की भावनाओं को भी दिखाया गया है, जो सीधे तौर पर युद्ध में शामिल नहीं होते, लेकिन उसके प्रभाव से बच नहीं पाते। इस तरह फिल्म संघर्ष के मानवीय पहलू को भी सामने लाने की कोशिश करती है।
88
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट तय होने से पहले इसे कई बार टाला जा चुका था। अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों की नजरें फिल्म पर टिकी हुई हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।