
गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए खान परिवार एक साथ नजर आया। सलमान खान भी भाई सोहेल खान के घर हुए गणपति विसर्जन में शामिल हुए। बप्पा के विसर्जन में और भी सेलेब्स पहुंचे थे। विसर्जन से पहले बॉलीवुड के भाई जान ने बप्पा की आरती की, लेकिन इसी बीच उनसे एक छोटी सी गलती हो गई। हालांकि बहन अर्पिता का इशारा समझ कर उन्होंने इसे तुरंत ठीक कर लिया। सोशल मीडिया पर 'दंबग' खान का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में सलमान खान ब्लैक जींस, टी-शर्ट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर पर रुमाल बांध रखा है। गणपति बप्पा के सामने पहुंचकर सलमान आरती की थाल लेते हैं और आरती करने लगते हैं। भक्ति में डूबे सलमान खान को नहीं पता होता है कि वो आरती की थाली को उल्टा घूमा रहे हैं।
आरती के दौरान बहन अर्पिता खान की नजर सलमान पर जाती है। वह देखती हैं कि सलमान आरती की थाली उल्टी दिशा में घुमा रहे हैं। अर्पिता तुरंत उन्हें सही दिशा में आरती करने का इशारा करती हैं। सलमान भी बहन का इशारा समझ जाते हैं और इसके बाद सही दिशा में आरती करने लगते हैं। इस दौरान वो हल्का स्माइल भी करते हैं। अर्पिता भी उन्हें देखकर मुस्कुराती नजर आती हैं।
सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर परिवार के साथ गणपति विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्य और करीबी भी मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विसर्जन सोहेल खान की बिल्डिंग परिसर में बनाए गए बड़े पानी के टैंक में किया गया।सलमान के अलावा अर्पिता खान और अन्य परिवार के सदस्य भी पूजा और विसर्जन में शामिल हुए। एक वीडियो में यूलिया वंतूर को भी आरती करते देखा गया।
और पढ़ें: 5 Photos: अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में शामिल हुए सलमान खान, मुस्लिम फैंस देख हुए खफा
सलमान खान बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से ‘बिग बॉस’ के होस्ट के तौर पर भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
और पढ़ें: क्यों नहीं हो रहा सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।