
गणपति बप्पा का त्योहार हो और शिल्पा शेट्टी का अंदाज देखने को न मिले, ऐसा भला कैसे हो सकता है। ‘धड़कन’ गर्ल 14 सितंबर को पूरे जश्न और भक्ति के साथ बप्पा को अपने घर लेकर आई थीं। डेढ़ दिन तक सेवा और पूजा-अर्चना करने के बाद 15 सितंबर की शाम गणपति बप्पा का विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान अदाकारा ढोल की थाप पर जमकर झूमती नजर आईं और उन्होंने खुद भी ढोल बजाया। उनके पति राज कुंद्रा और बच्चे भी इस खास मौके पर मौजूद थे। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।
गणपति विसर्जन के लिए शिल्पा शेट्टी ने बेहद खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक चुना। वह पीले और गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी में नजर आईं। ट्रेडिशनल अंदाज के साथ उनका लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। वहीं परिवार के दूसरे सदस्य भी पारंपरिक रंग-ढंग में नजर आए।
विसर्जन के दौरान शिल्पा का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह ढोल-ताशे की धुन पर डांस करती नजर आईं। वो अपने साथ-साथ वहां मौजूद पैपराजी को भी डांस के लिए बुलाकर उनके साथ ठुमके लगा रही थीं। यहां देखें मस्ती में डूबी शिल्पा शेट्टी का डांस वीडियोज-
शिल्पा शेट्टी बप्पा की विदाई ढोल और ड्रम बजाकर किया। उन्होंने बड़े-बड़े ड्रम बजाए और इस पल को खूब एंजॉय किया। कैमरे के सामने भी शिल्पा का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला।
इस खास मौके पर शिल्पा के पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समीशा भी मौजूद रहे। परिवार ने बप्पा की पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन की रस्म पूरी की। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी भी इस पारिवारिक जश्न का हिस्सा बनीं।
इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पार्ले-जी खाकर किया गुजारा, जेल में घटा 18KG वजन, फिर आई तलाक की खबर
शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'धड़कन', 'रिश्ते' और 'फिर मिलेंगे' जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों के साथ वह टीवी रियलिटी शोज और फिटनेस से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में वह कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' में नजर आई थीं।
और पढ़ें: सुनीता आहूजा से अनबन के बीच गणपति दर्शन को पहुंचे गोविंदा, बेटी टीना के लिए मांगा ये वरदान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।