
‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार वैसे तो धीमी पड़ती दिख रही है, लेकिन हाल में रिलीज हुई 'हैवान' से कमाई के मामले में काफी आगे हैं। पंकज त्रिपाठी की फिल्म रिलीज के 12वें दिन भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5.50 करोड़ रुपए इंडिया में नेट कलेक्शन किया है। वहीं, 'हैवान' को देखने थिएटर में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को इस मूवी ने महज 70 लाख के करीब कमाए।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 12वें दिन भारत में 6,950 शोज के जरिए 5.50 करोड़ रुपए नेट कमाए। फिल्म की कुल इंडिया ग्रॉस कमाई अब ₹233.14 करोड़ हो चुकी है। वहीं, इंडिया नेट कलेक्शन ₹195.70 करोड़ है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई ₹281.14 करोड़ तक पहुंच गई है।
उधर, ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर असफल दिख रहा है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को करीब 70 लाख रुपये कमाए। मूवी की पहले दिन की कमाई से पांचवें दिन की कमाई पर एक नजर-
‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं, जबकि ‘हैवान’ अभी पांचवें दिन पर है। ऐसे में दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन की सीधी तुलना करना सही तस्वीर नहीं देगा। फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹281.14 करोड़ है, जबकि ‘हैवान’ ने पांचवें दिन करीब 70 लाख रुपये की कमाई की है। मंगलवार की बात करें तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने हैवान से 8 गुना से ज्यादा की कमाई की है।
और पढ़ेंछ 'हनुमान अंश' का ऑस्कर जाने का मौका हाथ से निकला, प्रोड्यूसर से हो गई ये बड़ी चूक
‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार हैं। वहीं, ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं, जबकि बोमन ईरानी, शारिब हाशमी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इसे भी पढ़ें: मंगलवार को 'हनुमान अंश' पर फिर बरसी कृपा, 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।