5 Photos: अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में शामिल हुए सलमान खान, मुस्लिम फैंस देख हुए खफा

Published : Sep 15, 2026, 01:04 PM ISTUpdated : Sep 15, 2026, 01:29 PM IST

गणेश चतुर्थी पर सलमान खान पहले भाई सोहेल के घर पहुंचे और गणपति बप्पा की पूजा की। इसके बाद वह अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल हुए और बप्पा का आशीर्वाद लिया। यहां तस्वीरों में देखें सलमान खान कैसे भक्ति में डूबे नजर आएं।

PREV
15

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के सितारे भी बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए। सोमवार को सलमान खान ने भी गणपति उत्सव में हिस्सा लिया। एक्टर सबसे पहले अपने भाई सोहेल खान के घर पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद सलमान अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

25

भक्ति भाव में डूबे नजर आएं सलमान खान

सलमान खान के परिवार में गणपति उत्सव मनाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। उनके परिवार के सदस्य घर में बप्पा का स्वागत करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। बॉलीवुड के भाई जान भी भक्ति में रंगे दिखाई देते हैं। इसके अलावा वो खास-खास जगहों पर बप्पा के दर्शन करने भी जाते हैं।

35

सलमान खान ने बप्पा की पूजा अर्चना की

सलमान खान सब धर्म को एक नजर से देखते हैं। एंटीलिया में उनका यही रंग देखने को मिला। सलमान खान ने बप्पा की पूजा-अर्चना की। पंडित जी ने उन्हें गमछा ओढ़ाया और फिर माथे पर चंदन लगाया। भाई जान ने झुककर सभी चीजों को स्वीकारा।

45

मुस्लिम फैंस दिखें नाराज भाई जान से

इसके बाद सलमान खान ने बप्पा की मूर्ती पर पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सलमान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ मुस्लिम यूजर को भाई जान का यह रूप पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा कि जो अपने धर्म का सम्मान नहीं करता, वो दूसरे का क्या करेगा। वहीं, एक ने लिखा कि इससे अच्छा हो कि आप हिंदू बन जाओ। हालांकि बहुत सारे फैंस ने सलमान की तारीफ भी की है।

और पढ़ें: Ambani Ganpati: अंबानी के गणपति जश्न में सितारों का मेला, Antilia में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा

55

सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट

सलमान खान 'मातृभूमि' मूवी में बहुत जल्द दिखाई देंगे। इसके अलावा वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में नयनतारा के साथ नजर आएंगे। साल 2027 में मूवी रिलीज होगी।इसके अलावा भाई जान राज और डीके की एक सुपरहीरो फिल्म पर भी काम करने वाले हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की रिपोर्ट है।

और पढ़ें: नीता अंबानी का जड़ाऊ गोल्ड हार बना हाईलाइट, एंटीलिया गणपति पूजा में साड़ी संग बनाई गजरा हेयरस्टाइल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories