MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • नीता अंबानी का जड़ाऊ गोल्ड हार बना हाईलाइट, एंटीलिया गणपति पूजा में साड़ी संग बनाई गजरा हेयरस्टाइल

नीता अंबानी का जड़ाऊ गोल्ड हार बना हाईलाइट, एंटीलिया गणपति पूजा में साड़ी संग बनाई गजरा हेयरस्टाइल

Nita Ambani Ganesh Chaturthi Look: नीता अंबानी का लुक ऐसे समय में सामने आया है जब एंटीलिया में अंबानी परिवार का गणपति सेलिब्रेशन भी खूब चर्चा में रहा। उनके इस रॉयल लुक को देखकर हर कोई दीवाना हुआ जा रहा है।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 15 2026, 12:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
नीता अंबानी का जड़ाऊ गोल्ड हार बना हाईलाइट, एंटीलिया गणपति पूजा में साड़ी संग बनाई गजरा हेयरस्टाइल
Image Credit : instagram

नीता अंबानी का जड़ाऊ गोल्ड हार बना हाईलाइट, एंटीलिया गणपति पूजा में साड़ी संग बनाई गजरा हेयरस्टाइल

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही बॉलीवुड से लेकर बिजनेस वर्ल्ड तक सेलेब्स के फेस्टिव लुक्स चर्चा में आ जाते हैं। इस बार भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला, लेकिन इन सबके बीच नीता अंबानी के रॉयल ट्रेडिशनल लुक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। एंटीलिया में गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान नीता अंबानी ने ऐसी साड़ी और जूलरी कैरी की, जिसमें ट्रेडिशनल इंडियन एस्थेटिक के साथ रॉयल टच साफ नजर आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
ऑरेंज-मजेंटा सिल्क साड़ी में दिखीं नीता अंबानी
Image Credit : instagram@mahesh_videojournalist

ऑरेंज-मजेंटा सिल्क साड़ी में दिखीं नीता अंबानी

नीता अंबानी ने गणपति उत्सव के लिए चमकीले ऑरेंज और मजेंटा शेड की सिल्क साड़ी चुनी। साड़ी का कलर कॉम्बिनेशन ही इसे खास और फेस्टिव बना रहा था। ऑरेंज जहां गणपति उत्सव के माहौल के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था, वहीं मजेंटा टोन ने पूरे लुक में रिचनेस और कॉन्ट्रास्ट जोड़ दिया।

साड़ी के सिल्क फैब्रिक ने उनके लुक को और ज्यादा रॉयल फील दिया। नीता अंबानी का यह अंदाज इस बात का उदाहरण है कि फेस्टिव मौके पर बोल्ड कलर पहनकर भी लुक को एलिगेंट और क्लासी रखा जा सकता है।

36
कंधों तक फैला जड़ाऊ हार बना लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
Image Credit : instagram@mahesh_videojournalist

कंधों तक फैला जड़ाऊ हार बना लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

हालांकि साड़ी काफी खूबसूरत थी, लेकिन नीता अंबानी की ओवरसाइज्ड स्टेटमेंट जूलरी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। उन्होंने ऐसा जड़ाऊ नेकलेस पहना, जो सामान्य नेकलेस की तरह सिर्फ गले तक सीमित नहीं था, बल्कि कंधों तक फैला हुआ नजर आया।

इस तरह की जूलरी को लुक का स्टेटमेंट पीस बनाया जाता है, इसलिए नीता ने बाकी एक्सेसरीज को उसी के अनुरूप रखा। हार की भव्यता उनके पूरे आउटफिट को एकदम महारानी वाला टच दे रही थी।

46
हेयरस्टाइल में भी दिखा ट्रेडिशनल टच
Image Credit : instagram

हेयरस्टाइल में भी दिखा ट्रेडिशनल टच

नीता अंबानी ने इस लुक के साथ अपने बालों को ट्रेडिशनल अंदाज में स्टाइल किया। उनकी चोटी में लगे गजरे ने पूरे लुक को और ज्यादा इंडियन फेस्टिव फील दिया। साड़ी, जड़ाऊ हार और गजरे का कॉम्बिनेशन ऐसा था, जिसमें किसी अलग वेस्टर्न एलिमेंट की जरूरत ही नहीं पड़ी। उनका पूरा लुक इंडियन ट्रेडिशन और रॉयल एस्थेटिक के इर्द-गिर्द रखा गया था।

56
छोटी सी बिंदी ने पूरा किया लुक
Image Credit : instagram@mahesh_videojournalist

छोटी सी बिंदी ने पूरा किया लुक

नीता अंबानी ने इस लुक के साथ छोटी लाल बिंदी भी लगाई। भले ही यह डिटेल बहुत छोटी थी, लेकिन ट्रेडिशनल आउटफिट में बिंदी ने उनके लुक को और ज्यादा कंप्लीट किया। यह लुक खास तौर पर उन महिलाओं के लिए भी इंस्पिरेशन बन सकता है, जो गणेश चतुर्थी, दिवाली या किसी दूसरे फेस्टिव मौके पर हैवी लेकिन ग्रेसफुल लुक चाहती हैं।

66
जूलरी को बनाया लुक का हीरो
Image Credit : instagram@mahesh_videojournalist

जूलरी को बनाया लुक का हीरो

नीता अंबानी का यह लुक एक खास फैशन फॉर्मूला भी दिखाता है—अगर साड़ी का कलर और डिजाइन पहले से ही रिच हो, तो जूलरी में एक बड़ा स्टेटमेंट पीस काफी होता है। उनके इस लुक में भी नेकलेस ने सबसे ज्यादा अटेंशन ली। इसके साथ गोल्ड टोन की दूसरी जूलरी और ईयररिंग्स ने पूरे लुक को बैलेंस किया। यानी लुक में शाही चमक जरूर थी, लेकिन एक्सेसरीज को इस तरह चुना गया कि साड़ी और नेकलेस एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करें।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
स्टेज पर शर्टलेस हुए खेसारी लाल यादव तो बेकाबू हुई भीड़! चलीं कुर्सियां-मची भगदड़, देखें VIDEO
Recommended image2
मदद के नाम पर पैसे थमाए, वीडियो बनाया और वापस ले लिए! अब शरद कपूर ने लिया बड़ा फैसला
Recommended image3
आर्थिक तंगी से जूझ रहे शरद कपूर का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल? जानिए क्या है मामला
Recommended image4
कुंवारी होकर छठ क्यों किया? अक्षरा सिंह ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या बोलीं?
Recommended image5
Ramayana Worldwide Collection:1400 करोड़ कमाने वाली 5वीं फिल्म बनी 'रामायणम्', लिस्ट में बाकी 4 कौन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved