Salman Khan Angry on Body Shaming: 'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने किसी के वजन में बदलाव होना अलग बात है, लेकिन उसके शरीर और लुक का मजाक उड़ाना गलत है। उन्होंने सोहेल के साथ-साथ दूसरे कलाकारों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया।
सोहेल खान के घटते वजन पर ट्रोलिंग से भड़के सलमान खान, बोले- 'पहले अपने आप को देखो...'
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया ट्रोलिंग को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने छोटे भाई सोहेल खान को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि किसी के वजन कम या ज्यादा होने को लेकर उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है।
26
सोहेल खान के वजन घटने पर हो रही थी चर्चा
दरअसल, सोहेल खान हाल ही में रियलिटी शो 'एलायंस' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो के दौरान वह काफी फिट और हेल्दी दिखाई दे रहे थे। शो के फिनाले के बाद सामने आई कुछ तस्वीरों में उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आया और उनका वजन पहले की तुलना में कम दिखाई दिया।
सोहेल की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने उनके बदले हुए लुक पर तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, तो कुछ ने उनके वजन कम होने की वजह को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, उनके वजन घटने की असली वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर उन्हें ओजेम्पिक लेने से जोड़ने वाले दावे भी किए गए, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
36
सलमान खान ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी
'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने इसी मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि किसी के वजन में बदलाव होना अलग बात है, लेकिन उसके शरीर और लुक का मजाक उड़ाना गलत है। उन्होंने सोहेल के साथ-साथ दूसरे कलाकारों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया।
सलमान ने ट्रोलर्स को सीधे तौर पर जवाब देते हुए कहा कि किसी दूसरे इंसान के बारे में टिप्पणी करने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले अपनी शक्ल और अपना शरीर देखो और फिर किसी दूसरे के बारे में कमेंट करो। सलमान ने यहां तक कहा कि लोगों को अपने माता-पिता की सेहत के बारे में भी सोचना चाहिए और उसके बाद किसी दूसरे की बॉडी पर टिप्पणी करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी के वजन कम करने या बढ़ाने पर सामान्य तौर पर बात करना समझ में आता है, लेकिन सोहेल, वरुण या किसी भी दूसरे व्यक्ति का मजाक उड़ाना सही नहीं है।
46
सलमान खुद भी हो चुके हैं ट्रोल
इस दौरान सलमान खान ने अपने ऊपर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। अभिनेता की उम्र और उनके बदलते फिजीक को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर कमेंट किए जाते हैं। हाल ही में उनके लुक को लेकर भी लोगों ने कई तरह की बातें की थीं।
सलमान ने 'बिग बॉस 20' के मंच पर अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने अपनी उम्र और वजन को लेकर किए जा रहे कमेंट्स का जिक्र करते हुए अपनी टी-शर्ट उतार दी और ट्रोल करने वालों को खुली चुनौती दी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह 60 साल के हैं और हमेशा 'मैंने प्यार किया' वाले लुक में नहीं रह सकते।
56
अपकमिंग फिल्म के लिए बदला सलमान का लुक
सलमान खान के बदलते फिजीक की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'एसवीसी63' के लिए वजन कम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी और इसे कथित तौर पर 'मॉन्स्टर' टाइटल से भी जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 16 किलो वजन कम किया है। ऐसे में अभिनेता का बदला हुआ लुक उनके फिल्मी किरदार की तैयारी का हिस्सा भी हो सकता है।
66
ट्रोलिंग पर सलमान का साफ संदेश
सोहेल खान के बचाव में सलमान खान की बातों से साफ है कि वह किसी के वजन या शरीर को लेकर मजाक उड़ाने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि किसी की शारीरिक बनावट में बदलाव को लेकर सवाल करना अलग बात है, लेकिन उसे निशाना बनाकर मजाक उड़ाना सही नहीं है। सलमान ने जिस तरह सोहेल का बचाव किया, उससे एक बार फिर यह मुद्दा सामने आया कि सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी के लुक में बदलाव होते ही लोग बिना पूरी जानकारी के तरह-तरह के कमेंट और कयास लगाने लगते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।