ICU में पिता, आंखें बंद कर कार में बैठे सलमान खान… वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

Published : Feb 18, 2026, 01:06 PM IST
Salman Khan Viral Video From Hospital

सार

मुंबई में पिता Salim Khan के ICU में भर्ती होने की खबर मिलते ही Salman Khan शूटिंग छोड़ अस्पताल पहुंचे। देर रात कार में आंखें बंद किए बैठे उनका वीडियो वायरल हो गया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक हालत फिलहाल स्थिर है।

सुपरस्टार सलमान खान को मंगलवार देर रात मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से बाहर निकलते देखा गया, जहां उनके 90 साल के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान ICU में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि सूजन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया और सुबह 8:30 बजे ICU में शिफ्ट किया गया। अस्पताल के बाहर मौजूद मीडिया के बीच सलमान शांत नजर आए, लेकिन चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी। एक वीडियो में वह कार में बैठकर आंखें बंद किए प्रार्थना करते दिखे, जिसने फैन्स को भावुक कर दिया।

Salim Khan ICU Health Update: क्या बोले डॉक्टर?

इलाज कर रहे डॉ. जलील पार्कर ने बताया कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ICU की पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उनकी देखरेख कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन क्लीनिकल ऑब्जर्वेशन जारी है।

यह भी पढ़ें : Salim Khan की जवानी के दिनों की 9 PHOTO, जो बताती हैं इंदौर से बॉलीवुड तक की पूरी कहानी

 

 

शूटिंग बीच में छोड़ अस्पताल पहुंचे सलमान खान

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान उस समय मड आइलैंड में शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत काम रोका और अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, अर्पिता खान और आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। देर रात जब सलमान बाहर निकले, तो कैमरों की फ्लैश लाइट्स के बीच वे सीधे कार में बैठे। एक वीडियो में वे कुछ क्षणों के लिए आंखें बंद करते दिखे—मानो खामोश दुआ कर रहे हों। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें : Salim Khan On Ventilator: शूटिंग, मीटिंग सब कैंसिल! पिता की बीमारी पर सलमान खान का बड़ा कदम

सिनेमा का वो लेखक जिसने बदल दी बॉलीवुड की दिशा

सलीम खान सिर्फ सलमान खान के पिता ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने Javed Akhtar के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी बनाई और Sholay, Deewaar, Zanjeer जैसी कालजयी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ युग की नींव रखी। आज पूरा फिल्म उद्योग और लाखों फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बेटी राहा को कपड़े क्यों नहीं पहनातीं आलिया भट्ट? इस पेरेंटिंग स्टाइल के पीछे है दिलचस्प कहानी
Rashmika-Vijay Wedding: जानें क्यों खास है 26 फरवरी को शादी का मुहूर्त