सलमान खान हैट के पीछे आखिर क्या छुपा रहे हैं? SVC63 से जुड़ रहा कनेक्शन

Published : Aug 29, 2026, 07:37 AM IST
salman khan

सार

सलमान खान एक बार फिर से फैंस के सामने नए लुक में सामने आएंगे। बॉलीवुड के भाई जान का SVC63 से जुड़ा नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हैट और मूंछों में उनका रग्ड अवतार देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने 'मॉन्स्टर' वाला लुक छिपाया है?

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस बार वो अपनी अपकमिंग मूवी SVC63 को लेकर न्यूज में हैं। भाई जान के अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच एक्टर का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका कनेक्शन लोग SVC63 से जोड़ रहे हैं।

हैट और मूंछों में दिखे सलमान खान

सलमान खान का नया लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। अभिनेता इस तस्वीर में हैट लगाए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मूंछें भी दिखाई दे रही हैं, जिसकी वजह से उनका लुक पहले से काफी अलग लग रहा है। इसी के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं सलमान अपने फिल्मी किरदार के 'मॉन्स्टर' (Monster) अवतार को तो नहीं छिपा रहे थे। इससे पहले भी सलमान को जुलाई में एक रफ और रग्ड काउबॉय लुक में देखा गया था। उन्होंने टेक्सचर वाला काउबॉय हैट, चेक शर्ट और डेनिम पहनी थी। उनके इस लुक को भी SVC63 से जोड़कर देखा गया था।

क्या है SVC63?

सलमान खान की यह फिल्म निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ उनकी पहली बड़ी फिल्म है। फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं और इसे बड़े स्तर पर एक्शन एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स में इसका नाम 'मॉन्स्टर' बताए जाने की बात सामने आई है। हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक टाइटल अनाउंसमेंट का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को ईद 2027 के आसपास रिलीज करने की तैयारी है।

और पढ़ें: शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म से कर दिया था बाहर? सलमान खान से जुड़ा था कनेक्शन

एक्शन अवतार में दिखेंगे सलमान?

SVC63 को लेकर सामने आ रही जानकारियों से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है। फिल्म के लिए कोरियन एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह को भी जोड़ा गया है, जो 'धुरंधर', 'किल' और 'वॉर' जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं। वहीं, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान के साथ काम कर रहे अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम ने भी उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने सलमान को लेकर अपनी फैन वाली दीवानगी का जिक्र किया और बताया कि अभिनेता के सामने वह कई बार बोल भी नहीं पाते।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan Upcoming Movie: आखिर क्यों सलमान खान की सुपरहीरो मूवी की शूटिंग हो गई पोस्टपोन?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic Collection Day 3: 'टॉक्सिक' को नहीं मिला छुट्टी का फायदा, तीसरे दिन फिर भयंकर गिरी कमाई!
Toxic Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन कितनी रही टॉक्सिक की कमाई, 3 फिल्मों को दिया धोबीपछाड़