सलमान खान का नया लुक हो रहा तेजी से वायरल, देखकर लोगों ने कर डाले ऐसे कमेंट

Published : Jun 14, 2026, 09:16 AM IST
Salman Khan New Look Trolled

सार

Salman Khan latest transformation look: आमिर खान प्रोडक्शंस की 25वीं सालगिरह के जश्न में पहुंचे सलमान खान के नए लुक का राज आखिर क्या है?  बज कट हेयरस्टाइल में नजर आए सुपरस्टार को देखकर फैंस हैरान रह गए। क्या यह लुक उनकी अगली फिल्म 'मातृभूमि' के लिए है? क्या सलमान किसी बड़े ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी में हैं? जानिए पूरी कहानी।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया लुक है। आमिर खान प्रोडक्शंस और उनकी फिल्म 'लगान' की 25वीं एनिवर्सरी के जश्न में पहुंचे सलमान खान ने अपनी नई हेयरस्टाइल से सभी का ध्यान खींच लिया। बज कट लुक में नजर आए एक्टर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम में आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ उनकी मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सलमान का यह नया अवतार किसी आगामी फिल्म के लिए है या सिर्फ एक स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन। लेकिन लोग इस लुक पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

सलमान खान के नए लुक पर आए ऐसे कमेंट

आमिर खान की पार्टी में सलमान खान का लुक देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उन्हें विलेन बता रहा है तो कोई उनके बुढ़ापे पर कमेंट कर रहा है। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "सॉरी भाईजान अब बुढ़ापा नहीं छुप रहा।" एक यूजर का कमेंट है, "विलेन।" एक यूजर ने लिखा है, "उम्मीद करता हूं वे ठीक होंगे।" एक यूजर का कमेंट है, "आई लव सलमान खान, लेकिन इस लुक में वे कटे-फटे क्यों लग रहे हैं?" एक यूजर ने लिखा, "गजनी तो सलमान खान हैं, फिर ये सलमान खान क्यों बन गया।"

यह भी पढ़ें : Kala Hiran Star Cast : 'काला हिरण' में कौन बना सलमान खान? बाकी स्टार कास्ट के बारे में भी जानें

आमिर और करीना के साथ कराया फोटोशूट

इवेंट में करीना कपूर खान भी लगभग उसी समय पहुंचीं, जब सलमान खान मौजूद थे। इसके बाद आमिर खान, सलमान खान और करीना कपूर खान ने साथ में मीडिया के लिए तस्वीरें खिंचवाईं। तीनों सितारों की यह मुलाकात भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही।

 

 

क्या 'मातृभूमि' के लिए बदला है लुक?

फिलहाल सलमान खान के नए लुक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि फैंस का मानना है कि यह बदलाव उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' से जुड़ा हो सकता है। निर्माताओं या एक्टर की ओर से अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। सलमान खान के साथ 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। पहले अपूर्व लखिया निर्देशित इस फिल्म का टाइटल 'बैटल ऑफ़ गलवान' रखा गया था, लेकिन भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद इसे बदल दिया गया।

यह भी पढ़ें : Kala Hiran Teaser Out: काला हिरण' टीजर में सलमान खान जैसी कहानी, लॉरेंस बिश्नोई एंगल ने काटा बवाल

'मातृभूमि' के अलावा सलमान खान को डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही एक पैन इंडिया फिल्म में भी दिखेंगे, जिसका शुरुआती टाइटल SVC63 रखा गया है। दिल राजू इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और सलमान खान के साथ इसमें नयनतारा भी नज़र आएंगी। फिल्म 2027 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

370 रुपए की बिरयानी खिलाकर बनाना चाहता था शारीरिक संबंध! नौकरी गई तो पहली बार दी यह साफाई!
लो बजट, कम प्रमोशन, लेकिन बड़ा कमाल! इस हॉरर फिल्म ने दूसरे दिन फिर हिलाया बॉक्स ऑफिस