सलमान खान एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने एक सुपरहीरो वाली मूवी साइन की है। इसी बीच एक ताजा जानकारी की मानें तो उन्होंने एक एक्शन मूवी साइन की है। बता दें कि इस फिल्म को नेशनल अवॉर्डी डायरेक्टर डायरेक्ट करेंगे।
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर साइन की है। इस मूवी की शूटिंग डिटेल भी सामने आई है।
27
सलमान खान की एक्शन फिल्म के बारे में
सलमान खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म फाइनल कर ली है। सुपरस्टार ने जाने-माने निर्माता दिल राजू के सहयोग से बन रही एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए हामी भरी है, जिसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली करेंगे।
सलमान खान की नई एक्शन फिल्म का अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है और इसमें सलमान एकदम नए अवतार में नजर आएंगे।
47
सलमान खान की अपकमिंग बिग बजट फिल्म
सलमान खान को डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है। ये एक दमदार एक्शन थ्रिलर है, जिसमें इमोशन्स भी देखने को मिलेंगे। इसमें उन्हें एक खास लुक के साथ प्रेजेंट किया जाएगा, जिसके लिए वे बेहद उत्साहित है। बताया जा रहा है कि ये एक बिग बजट पैन इंडिया फिल्म होगी।
57
सलमान खान की एक्शन फिल्म की स्टार कास्ट
सलमान खान के इस नए प्रोजेक्ट को ग्रैंड लेवल पर बनाया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड-साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। निर्माता फिलहाल लीड एक्ट्रेस के लिए टॉप हीरोइनों से बात कर रहे हैं। कास्टिंग को अभी सीक्रेट रखा गया है।
67
कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
सलमान खान ने अपनी नई एक्शन थ्रिलर फिल्म की रिलीज के लिए 2027 की ईद लॉक कर दी है। मूवी मेकर्स का टारगेट है कि फिल्म को हर हाल में 2027 की ईद के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
77
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की वजह से चर्चा में हैं। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की ये फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ सीन्स को री-शूट करने की वजह से इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म अब 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। इसमें सलमान रियल लाइफ हीरो कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू का रोल प्ले कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।