
इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में रणनीति, रिश्तों और इमोशंस का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है। हाल ही में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह शो से बाहर हो गईं, जिसके बाद सोहेल काफी इमोशनल नजर आए। अब खबर है कि उनके बड़े भाई सलमान खान जल्द ही शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।
'अलायंस' में सोहेल खान और सीमा सजदेह की मौजूदगी दर्शकों के लिए खास रही। तलाक के बाद भी दोनों ने पूरे शो में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा। सीमा की एंट्री से लगा था कि सोहेल और उनके बीच कुछ झड़प देखने को मिलेगी, लेकिन इसके उल्ट दोनों के बीच की नजदिकियां बढ़ीं। दोनों एक दूसरे का सहारा बनते हुए दिखाई दिए। लेकिन सीमा के एलिमिनेट होने के बाद सोहेल खुद को अकेला महसूस करते दिखे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान आने वाले एपिसोड में शो के घर पहुंचेंगे। वह कुछ समय कंटेस्टेंट्स के साथ बिताएंगे और खासतौर पर सोहेल खान को मोटिवेट करेंगे। माना जा रहा है कि सलमान की मौजूदगी शो में नया एनर्जी और एंटरटेनमेंट लेकर आएगी।
सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए माना जा रहा है कि उनकी गेस्ट अपीयरेंस से शो को बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि टीआरपी या व्यूअरशिप में कितना इजाफा होगा, यह एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल यह सिर्फ एक संभावना है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है।
सलमान खान की फिल्म SVC63 के सेट पर डायरेक्टर वामशी का बर्थडे सेलिब्रेशन
'अलायंस' एक स्ट्रैटेजी-आधारित रियलिटी शो है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इसमें सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स गठबंधन (Alliance) बनाकर और तोड़कर गेम खेलते हैं। यह शो Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है और नए एपिसोड नियमित रूप से रिलीज किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए थे सलमान खान के भाई सोहेल खान, सालों बाद सुनाई आपबीती
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।