'रामायणम् पार्ट 1' ट्रेलर आउट, रणबीर के राम तो यश के रावण अवतार ने मचाया तहलका

Published : Jul 30, 2026, 04:25 AM ISTUpdated : Jul 30, 2026, 04:39 AM IST
Ramayana Part 1 Trailer

सार

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायणम् पार्ट 1' का 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल की झलक ने फैंस का लंबा इंतजार खत्म कर दिया।

डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘रामायणम् पार्ट 1’ का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश जैसे कलाकारों से सजा यह ट्रेलर पहली नज़र में बेहद भव्य लगता है और माइथोलॉजी की रोमांचक दुनिया में ले जाता है। पहले यह ट्रेलर 24 जुलाई को आने वाला था, लेकिन मेकर्स ने कुछ घंटे पहले बड़ा फैसला लेते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया था। इस वजह से ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे दर्शकों के मन में निराशा थी और वे बार-बार सवाल पूछ रहे थे कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कब आएगा और फाइनली उनका इंतज़ार ख़त्म हो गया है। 

रामायणम् पार्ट 1 ट्रेलर में क्या-क्या दिखाया गया?

ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण अवतार से होती है, जो लंका का दरवाजा खोल खुद को वहां का नया राजा घोषित करता है। कहानी आगे बढ़ती है और इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की दमदार एंट्री होती है। इसके बाद राजा दशरथ द्वारा कैकेयी को दिए गए वचन को निभाने के लिए राम के वनवास जाने का भावुक दृश्य दिखाया गया है। ट्रेलर में मिथिला का भव्य सीता स्वयंवर, भगवान शिव का दिव्य धनुष पिनाक तोड़ने वाला दृश्य और राम-सीता विवाह की झलक भी दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें : वो 6 फ़िल्में, जिनमें सनी देओल बने मुसलमान, एक हिट, 4 फ्लॉप, छठी रिलीज को तैयार

वनवास के दौरान राम, सीता और लक्ष्मण के कई खूबसूरत पल ट्रेलर में देखने को मिलते हैं। इसी दौरान रावण की बहन शूर्पणखा की एंट्री होती है। ट्रेलर में सीता, राम से कहती हैं, "ये आपको पसंद करती है।" इसके बाद लक्ष्मण अपने बाण से शूर्पणखा की नाक काट देते हैं। यह सीन ट्रेलर के सबसे चर्चित पलों में शामिल है। ट्रेलर में यश का रावण अवतार बेहद शक्तिशाली और भव्य अंदाज में दिखाया गया है। सोने की लंका, मॉडिफाइड पुष्पक विमान और रावण की स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। इसके बाद सीता हरण की झलक कहानी को अगले स्तर पर ले जाती है।

सनी देओल, अरुण गोविल और बाकी स्टारकास्ट में कौन-कौन?

ट्रेलर में अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, यश रावण की भूमिका में नजर आए। रणबीर कपूर एक नहीं, बल्कि तीन अवतार में दिखे। वे फिल्म में भगवान राम के अलावा भगवान विष्णु और भगवान परशुराम का रोल भी कर रहे हैं। हालांकि, हनुमान बने सनी देओल की झलक इस ट्रेलर में नहीं दिखाई गई।

यह भी पढ़ें : सनी देओल ने बताया अपना पाकिस्तान कनेक्शन! सुनाई बंटवारे के दर्द की इमोशनल कहानी

रामायणम् पार्ट 1 क्यों बनी ऐतिहासिक फिल्म?

यह फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के बाद दूसरी भारतीय फिल्म है, जिसकी खास स्क्रीनिंग San Diego Comic-Con (SDCC) में हुई। इससे पहले इस मंच पर मुख्य रूप से हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा रहा है। फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रामायणम् पार्ट 1' ट्रेलर फैंस को कितना पसंद आया? रणबीर कपूर हुए ट्रोल, यश की हो रही जमकर तारीफ
400Sq फीट के घर में 7 लोगों संग रहती थी ये एक्ट्रेस, आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम