
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फिल्ममेकर और सनबर्न फेस्टिवल के को-फाउंडर शैलेंद्र सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि एक समय सलमान हेयर रिस्टोरेशन के लिए PRP (Platelet-Rich Plasma) ट्रीटमेंट करवा रहे थे। ये प्रोसीजर काफी पेनफुल होता है, उन्होंने दावा किया कि उस दौर में यह ट्रीटमेंट गैरकानूनी था और बैन था। शैलेंद्र का दावा है कि उस दौर में भारत में यह प्रक्रिया कानूनी रूप से अनुमति प्राप्त नहीं थी। यह दावा उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान किया।
साइरस सेज के पॉडकास्ट में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि
'वह एक बार सलमान खान के घर मीटिंग के लिए पहुंचे थे। उस वक्त सलमान खान बिरयानी खा रहे थे। तभी पीछे से एक शख्स हाथों में ग्लव्स पहने और इंजेक्शन लिए आया। 'भाई जान' के स्कैल्प पर वो कई बार सुई लगाया। मेरे लिए यह काफी डराने और हैरान करने वाला था।'
उन्होंने आगे कहा कि तब सलमान खान मुझे हैरान देखकर मुस्कुराते हुए कहा,'There's a price to pay to be a star, (स्टार बनने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।) bro.' उन्होंने कहा कि उस वक्त सलमान खान के बाल बहुत झड़ रहे थे। वो गंजे हो रहे थे, तो उन्होंने इसका समाधान इस ट्रीटमेंट के जरिए निकाला।
शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, बाद में उन्हें पता चला कि यह PRP थेरेपी थी। इस प्रोसिजर में व्यक्ति का खून लेकर उसे प्रोसेस किया जाता है और प्लेटलेट्स से भरपूर प्लाज्मा तैयार कर सिर की त्वचा में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव कर बालों की ग्रोथ बढ़ाई जा सके।
फिल्ममेकर शैलेंद्र ने यह भी दावा किया कि उस समय बॉलीवुड के कई कलाकार इसी तरह का हेयर ट्रीटमेंट करवा रहे थे।
और पढ़ें: 'इंटीमेट सीन्स के दौरान बहक जाना लाजमी', इस एक्ट्रेस ने बताई पर्दे पर 'एहसास' की सच्चाई
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में अपनी फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। इसके अलावा वह अपनी अगली फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आगामी 'मातृभूमि' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर- शैलेंद्र सिंह के इस बयान पर सलमान खान का अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। एशियानेट हिंदी भी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें: इस शो में एंट्री करेंग सलमान खान, भाई सोहेल खान का बनेंगे नया सहारा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।