अजय देवगन की 'धमाल 4' पहली बार 1 करोड़ के नीचे सिमटी, 21 दिन बाद कितनी हुई कुल कमाई?

Published : Jul 31, 2026, 11:23 AM IST
Dhamaal 4 Day 21 Collection Report

सार

डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ चुकी है। 21 दिन में पहली बार यह फिल्म 1 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा छूने से चूक गई। पढ़ें BO रिपोर्ट।

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी रही। लेकिन अब फिल्म की कमाई पर नई रिलीज का असर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। तीसरे गुरुवार को 'धमाल 4' की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पहली बार ऐसा हुआ, जब यह फिल्म 1 करोड़ रुपए तक की कमाई नहीं कर सकी। हालांकि, फिल्म पहले ही 2026 की सफल फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है। लेकिन ताजा आंकड़े देखते हुए अब इसका सफ़र लंबा जान नहीं पड़ता है।

धमाल 4 ने तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को भारत में लगभग 85 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह कमाई करीब 2,563 शोज़ से आई और बुधवार के मुकाबले लगभग 43.3% की गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 21 दिन बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 163.2 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन लगभग 192.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म का निर्माण लगभग 150 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म 8.8 फीसदी प्रॉफिट दे चुकी है।

यह भी पढ़ें : विजय की 'जन नायकन' की उलटी गिनती शुरू! 8वें दिन 4 करोड़ के आंकड़े को भी तरसी

'धमाल 4' की दुनियाभर में कितनी कमाई हुई?

विदेशी बाजार में फिल्म ने 21वें दिन 10 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 25.75 करोड़ रुपए हो गया। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ग्रॉस लगभग 218.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' के 20 दिन: 'दबंग 3' जैसी फिल्मों को पछाड़ा, अब अजय देवगन की सिर्फ 6 मूवीज से पीछे

Dhamaal Franchise: क्या 'धमाल 5' का रास्ता तैयार हो गया?

2007 में शुरू हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्म है। इससे पहले 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' भी दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, विजय पाटकर और बिजेंद्र काला अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खास बात यह है कि फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में मेकर्स ने 'धमाल 5' की भी झलक देकर अगले पार्ट का संकेत दे दिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'इंटीमेट सीन्स के दौरान बहक जाना लाजमी', इस एक्ट्रेस ने बताई पर्दे पर 'एहसास' की सच्चाई
विजय की 'जन नायकन' की उलटी गिनती शुरू! 8वें दिन 4 करोड़ के आंकड़े को भी तरसी