अजय देवगन की 'धमाल 4' ने 20 दिनों में दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। सलमान खान की ‘दबंग 3’ और अजय देवगन की ‘शैतान’ जैसी फ़िल्में वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इससे पीछे रह गई हैं।

अजय देवगन की कॉमेडी एंटरटेनर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 20 दिन बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने दुनियाभर में 217.22 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर अजय देवगन की कई बड़ी फिल्मों समेत बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। विदेशों में भी फिल्म ने 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। अब 'धमाल 4' की नजर 'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड तोड़कर फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने पर है।

'धमाल 4' ने 20 दिनों में कितनी कमाई की?

20 दिनों में 'धमाल 4' ने भारत में 162.35 करोड़ रुपए नेट और 191.57 करोड़ रुपए ग्रॉस का कारोबार किया है। वहीं विदेशी बाजार से फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन जुटाया। इसके साथ फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 217.22 करोड़ रुपए पहुंच गई है। लगभग 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 12.35 करोड़ रुपए का मुनाफा (भारत में नेट कलेक्शन के हिसाब से) दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Ramayana के 4:09 मिनट के ट्रेलर में 2 सेकंड को दिखा यह एक्टर कौन, जो बिना फीस लिए बना रावण का जीजा

किन फिल्मों को पीछे छोड़ गई 'धमाल 4'?

20वें दिन की कमाई के साथ 'धमाल 4' ने 'शैतान' (216.88 करोड़ रुपए), 'जुड़वा 2' (216.61 करोड़ रुपए), 'दबंग 3' (217 करोड़ रुपए) और 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'(217 करोड़ रुपए) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अब फिल्म का अगला लक्ष्य 'राम लीला', 'रुस्तम', 'बधाई हो', 'माय नेम इज खान' और 'ओएमजी 2' जैसी फिल्में हैं, जिनकी कमाई 218 से 220 करोड़ रुपए के बीच रही थी।

'धमाल 4' बजट, कलेक्शन, प्रॉफिट एक नज़र में

  • भारत में नेट कमाई: 162.35 करोड़ रुपए
  • भारत में ग्रॉस कमाई: 191.57 करोड़ रुपए
  • बजट: 150 करोड़ रुपए
  • मुनाफ़ा: 12.35 करोड़ रुपए
  • ROI%: 8.23%
  • विदेशों में ग्रॉस कमाई: 25.65 करोड़ रुपए
  • दुनिया भर में ग्रॉस कमाई: 217.22 करोड़ रुपए

अजय देवगन के करियर में 'धमाल 4' किस नंबर पर पहुंची?

217.22 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 'धमाल 4', अजय देवगन के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अगर आने वाले वीकेंड में फिल्म की रफ्तार बनी रहती है तो यह 223.36 करोड़ रुपए कमाने वाली 'टोटल धमाल' को पीछे छोड़कर फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी ग्लोबल हिट बन सकती है। इसके बाद फिल्म अजय देवगन के टॉप-5 ग्रॉसर्स में जगह बनाने की कोशिश करेगी। ये हैं अजय देवगन की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में...

नं.फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन
1सिंघम अगेन402.26 करोड़ रुपए
2तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर364.81 करोड़ रुपए
3दृश्यम 2339.89 करोड़ रुपए
4गोलमाल अगेन310.67 करोड़ रुपए
5रेड 2242.57 करोड़ रुपए
6टोटल धमाल223.36 करोड़ रुपए
7धमाल 4217.22 करोड़ रुपए
8शैतान216.18 करोड़ रुपए
9सिंघम रिटर्न्स201 करोड़ रुपए
10गोलमाल 3169.09 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : 'रामायणम्' के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? फैन्स पूछ रहे सवाल, 2 वजह भी हुईं वायरल!