थलापति विजय की 'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर उलटी गिनती शुरू हो गई है। आलम यह है कि 8वें दिन यह फिल्म 4 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है। जानें कलेक्शन…
थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा। इस बीच फिल्म के निर्माता केवीएन वेंकट नारायणन ने बॉक्स ऑफिस पर आई सुस्ती की एक अहम वजह भी बताई है। उनका कहना है कि फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट इसकी कमाई पर भारी पड़ा, क्योंकि इससे फैमिली और बच्चों का बड़ा दर्शक वर्ग सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सका।
'जन नायकन' ने आठवें दिन कितनी कमाई की?
एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' ने रिलीज के आठवें दिन देशभर में लगभग 3.98 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह 7वें दिन (पहले बुधवार) को हुई कमाई के मुकाबले लगभग 34.8 फीसदी कम है। फिल्म ने बुधवार को 6.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 153.48 करोड़ रुपए और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 179.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई एकदम ढलान पर पहुंच गई है। 8 दिन में विदेशों फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 81 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर दुनियाभर में इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन 260.25 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' के 20 दिन: 'दबंग 3' जैसी फिल्मों को पछाड़ा, अब अजय देवगन की सिर्फ 6 मूवीज से पीछे
'जन नायकन' के शोज में दर्शकों की मौजूदगी कैसी रही?
आठवें दिन फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 21.58% रही। सुबह के शो में 16.54%, दोपहर में 19.77%, शाम के शो में 24.15% और रात के शो में 25.85% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। आंकड़े बताते हैं कि शुरुआती क्रेज के मुकाबले अब दर्शकों की संख्या में बेहद कमी आई है।
आखिर क्या है 'जन नायकन' की कमाई में बुरे हाल की वजह?
फिल्म के प्रोड्यूसर केवीएन वेंकट नारायणन का मानना है कि 'A' सर्टिफिकेट मिलने से फिल्म की कमाई प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से हमारी फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला। एग्जामिनिंग कमेटी ने 'UA 16+' की सिफारिश की थी, लेकिन रिवाइजिंग कमेटी ने आखिरकार 'A' सर्टिफिकेट दे दिया। अगर हमें 'UA' सर्टिफिकेट मिलता तो दर्शकों का दायरा कहीं बड़ा होता। खासकर बच्चे इस फिल्म का भरपूर आनंद लेते। ड्रोन और रोबोट वाले सीक्वेंस उन्हें बेहद पसंद आते। फिल्म का हर हिस्सा अलग-अलग उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया था, क्योंकि थलापति विजय सर के प्रशंसक दुनिया भर में हर पीढ़ी में मौजूद हैं। बच्चे ड्रोन और रोबोट वाले हिस्सों का इंतजार करते, जबकि युवा फिल्म के बदलाव और सामाजिक संदेश से खुद को जोड़ पाते।"
यह भी पढ़ें : Ramayana के 4:09 मिनट के ट्रेलर में 2 सेकंड को दिखा यह एक्टर कौन, जो बिना फीस लिए बना रावण का जीजा
जन नायकन' का बजट और स्टार कास्ट
'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। फिल्म में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 300-350 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो अभी तक फिल्म लागत की लगभग 48-56% रकम ही निकाल पाई है।
