नहीं रहे जुरासिक पार्क के डॉ. एलन ग्रांट, 78 की उम्र में हुआ सैम नील का निधन

Published : Jul 13, 2026, 12:20 PM ISTUpdated : Jul 13, 2026, 12:25 PM IST
Jurassic Park actor Sam Neill dies

सार

'जुरासिक पार्क' में डॉ. एलन ग्रांट का यादगार किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने इमोशनल बयान जारी किया।

हॉलीवुड और दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। 'जुरासिक पार्क' फ्रेंचाइजी में डॉ. एलन ग्रांट का यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। बयान के अनुसार, सैम नील ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। परिवार ने बताया कि उनका निधन अचानक हुआ। परिवार ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए फैन्स से इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

Sam Neill Death: परिवार ने क्या कहा?

सैम नील के परिवार ने इंस्टाग्राम पर भावुक बयान जारी करते हुए लिखा, "बहुत गहरे दुख के साथ सैम नील का परिवार यह जानकारी साझा कर रहा है कि सोमवार, 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उनका निधन हो गया। सैम अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ अंतिम सांस ली, जिसने उनके पूरे जीवन की पहचान बनाई।"

Sam Neill Death Reason: सैम नील की मौत की वजह क्या?

परिवार ने बताया कि सैम नील का निधन अचानक और अप्रत्याशित था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सैम कैंसर से पूरी तरह मुक्त थे। परिवार ने सेंट विंसेंट्स प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का विशेष धन्यवाद भी किया। परिवार ने आगे प्राइवेसी को लेकर अपील करते हुए कहा, "आगे की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। फिलहाल परिवार की ओर से सभी से अनुरोध है कि इस अपूरणीय क्षति के समय हमारी निजता का सम्मान करें।"

Sam Neill कौन थे?

सैम नील न्यूजीलैंड के सबसे प्रतिष्ठित एक्टर्स में गिने जाते थे। उन्होंने 1977 की फिल्म 'Sleeping Dogs' से पहचान बनाई। इसके बाद 'Attack Force Z', 'Dead Calm', 'The Piano', 'In the Mouth of Madness' और 'Event Horizon' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। 1993 में रिलीज हुई 'Jurassic Park' में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाकर सैम नील पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने 'Jurassic Park III' (2001) और 'Jurassic World Dominion' (2022) में भी इसी किरदार को निभाया। यही रोल उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बन गया। सैम नील का करियर चार दशक से ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें Sleeping Dogs, Attack Force Z, Dead Calm, The Piano, In the Mouth of Madness, Event Horizon और Jurassic Park फ्रेंचाइजी शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Maa Inti Bangaram OTT: सामंथा की 100Cr कमाने वाली फिल्म कब-किस ओटीटी पर देखने मिलेगी?
अरशद वारसी ने करोड़ों में बेची छोटी सी दुकान, साइज और कीमत कर देगी हैरान!