
कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके शो India's Got Latent Season 2 के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म 'Alpha' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तंज कस दिया। समय का यह कमेंट अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
India's Got Latent Season 2 के लेटेस्ट मेंबर्स-ओनली एपिसोड में अभिनेता राघव जुयाल और कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम अपनी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। बातचीत के दौरान राघव अपनी फिल्म का नाम दोबारा लेते हैं, जिस पर समय रैना मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'कितनी बार खुद ही बताना पड़ेगा? कैसा स्टार है तू?' इस पर राघव जुयाल जवाब देते हैं, ‘आलिया भट्ट ने भी खुद ही बताया था।’ राघव की बात सुनते ही समय रैना तुरंत कहते हैं, 'उसकी भी नहीं चली फिर।' समय का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। अब इस क्लिप को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और फैंस भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
और पढ़ें - 'मैं 2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं...', फैन की फ्लर्टिंग पर यूं शर्माए रणवीर सिंह
दिलचस्प बात यह है कि समय रैना पहले 'Alpha' को सपोर्ट करते भी नजर आए थे। फिल्म की रिलीज के दौरान उन्होंने अपने फैंस के लिए पूरा थिएटर बुक कराया था और मुफ्त टिकट बांटे थे।फिल्म खत्म होने के बाद समय ने वीडियो कॉल पर आलिया भट्ट से बात की थी और उन्हें बताया था कि दर्शकों ने फिल्म का खूब आनंद लिया। ऐसे में अब उनका यह मजाक सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।
आदित्य रावल के निर्देशन में बनी 'Alpha' को YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लीड फिल्म माना गया था। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आए। हालांकि बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹98.83 करोड़ और भारत में ₹58.62 करोड़ का कलेक्शन किया।
और पढ़ें - करण कुंद्रा पर FIR क्यों नहीं कराई? सान्वी तलवार ने सालों बाद बताई बड़ी वजह
समय रैना का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इसे केवल कॉमेडी और रोस्ट स्टाइल का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह आलिया भट्ट की फिल्म पर सीधा कटाक्ष था। फिलहाल इस वायरल क्लिप पर न तो आलिया भट्ट और न ही फिल्म की टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।