
सनी देओल की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रीलीज हो गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का 2.59 मिनट्स का ट्रेलर इमोशंस और एक्शन से भरा हुआ है। लेकिन इसके डायलॉग्स भी ऐसे हैं, जिन पर थिएटएर्स में तालियां और सीटियां बजना तय है। सनी देओल के डायलॉग्स तो दमदार हैं ही, उनके बेटे करण देओल पर फिल्माया गया एक डायलॉग भी कमाल बन पड़ा है। यकीन मानिए एक्शन और डायलॉग्स के मामले में ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर कहीं-कहीं आपको सनी देओल की फिल्म ‘ग़दर’ और ‘ग़दर 2’ की याद दिलाएगा।
‘बंटवारा 1947’ की कहानी असग़र वजाहत के प्ले ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ए नई’ पर आधारित है। फिल्म की स्टोरी राइटिंग में राजकुमार संतोषी के साथ वजाहत को भी क्रेडिट दिया गया है। फिल्म के डायलॉग्स दोनों ने मिलकर लिखे हैं। गौरतलब है कि ‘बंटवारा 1947’ आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो पहले 'लाहौर 1947' नाम से बनने वाली थी। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका टाइटल बदल दिया। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का धमाकेदार ट्रेलर, रोंगटे खड़े करता है 3 मिनट के वीडियो का एक-एक सीन!
1. अभिमन्यु सिंह : पंगा लेणा है?
सनी देओल : इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज भी नहीं है।
2.अभिमन्यु सिंह : मंदिर तोड़ दो
सनी देओल : मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं है।
यह भी पढ़ें : अगले 5 महीने में आएंगी ये 13 बड़ी फिल्में,बॉक्स ऑफिस पर लगा 6000 करोड़ से ज्यादा का दांव!
3. करण देओल : अम्मा यहां ख़तरा है, कभी भी कुछ भी हो सकता है।
प्रिटी जिंटा : पर जान के लिए ईमान तो नहीं छोड़ा जाता।
4. अली फजल : कोई मजहब बुरा नहीं होता...अच्छा बुरा आदमी होता है।
5. करण देओल : तू मेरे बाप को नहीं जानता...वो न घर देखेंगे, ना सरहद...सीधा घुसके मारेंगे।
6. सनी देओल : वो मां है मां....मां को हिंदू मुसलमान में न बांटिये...मां अपने आप में एक मज़हब है...हर इंसान का पहला मज़हब मां है...हर बच्चे के मुंह से निकला पहला लफ्ज़ मां है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।