अगस्त से दिसंबर 2026 तक बॉक्स ऑफिस पर मेगा क्लैश देखने को मिलेगा। 'बंटवारा 1947', 'रामायणम्', 'किंग', 'दृश्यम 3' समेत कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। जानिए रिलीज डेट, बजट से लेकर स्टार कास्ट तक सबकुछ।

साल 2026 के 7 महीने लगभग बीत चुके हैं और इनमें बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार फ़िल्में आईं। 'धुरंधर 2 :द रिवेंज' से लेकर 'बॉर्डर 2' और 'धमाल 4' तक कई फिल्मों ने ना सिर्फ ऑडियंस को भरपूर एंटरटेनमेंट दिया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया। खास बात यह है कि साल के बाकी बचे 5 महीनों में भी एंटरटेनमेंट की बरसात होने वाली है। कई बड़ी फ़िल्में थिएटर्स में दस्तक देने और दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं। इनमें कोई हॉरर, कोई रोमांस ड्रामा, कोई एक्शन थ्रिलर, कोई कॉमेडी तो कोई माइथोलॉजिकल थ्रिलर है। जानिए अगस्त से दिसंबर 2026 तक आने वाली बड़ी फिल्मों की पूरी डिटेल…

अगस्त 2026 में ये 4 बड़ी फ़िल्में आ रहीं

फिल्मरिलीज डेटस्टार कास्ट जॉनरडायरेक्टरअनुमानित बजट
बंटवारा 194714 अगस्त सनी देओल, प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और करण देओलपीरियड ड्रामाराजकुमार संतोषी80-120 करोड़ रुपए
आवारापन 214 अगस्त इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विकीरोनाटिक एक्शन ड्रामानितिन कक्कड़60-80 करोड़ रुपए
द पैराडाइज21 अगस्तनानी और सोनाली कुलकर्णीएक्शन एडवेंचर ड्रामाश्रीकांत ओडेला250-350 करोड़ रुपए
टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स26 अगस्तयश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत, अक्षय ओबेरॉय और अन्य।पीरियड गैंगस्टर ड्रामागीतू मोहनदास300 करोड़ रुपए+

 सितम्बर 2026 में तीन बड़ी फिल्मों की दस्तक

फिल्मरिलीज डेटस्टार कास्टजॉनर डायरेक्टरअनुमानित बजट
मिर्जापुर द मूवी 4 सितम्बर 2026पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और अन्य।एक्शन क्राइम ड्रामागुरमीत सिंह20-40 करोड़ रुपए
हैवान11 सितम्बर 2026अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, वुमन ईरानी एक्शन क्राइम थ्रिलरप्रियदर्शन150-200 करोड़ रुपए
द वन : फोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट25 सितम्बर 2026सिद्धार्त्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अवतार गिल, सुनील ग्रोवर और अन्य। एक्शन एडवेंचर मिस्ट्री थ्रिलरदीपक कुमार मिश्रा50 करोड़ रुपए

अक्टूबर और नवम्बर में एक-एक बड़ी फिल्म होगी रिलीज

फिल्मरिलीज डेटस्टार कास्टजॉनर डायरेक्टरबजट
दृश्यम 3 2 अक्टूबरअजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू, जयदीप अहलावत और अन्य।क्राइम मिस्ट्री थ्रिलरअभिषेक पाठक100-150 करोड़ रुपए
रामायणम् पार्ट 1 8 नवम्बर 2026रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल और अन्य।माइथोलॉजिकल थ्रिलरनितेश तिवारी800 करोड़ रुपए+

दिसम्बर 2026 चार फ़िल्में करेंगी धमाका

फिल्मरिलीज डेटस्टार कास्टजॉनर डायरेक्टरबजट
रेंजर4 दिसंबर अजय देवगन, संजय दत्त, तमन्ना भाटियाएक्शनजगन शक्ति150-250 करोड़ रुपए
एवेंजर्स : डूम्स डे18 दिसंबर क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, पेड्रो पास्कल, सेबस्टियन स्टन, टॉम हिडलस्टन, वेनेसा किर्बी और अन्य।एक्शन एडवेंचर फंतासी साइंस फिक्शन जो रूसो3230 करोड़ रुपए
शक्ति शालिनी24 दिसंबरअनीत पड्डा और अन्य।हॉरर कॉमेडीआदित्य सरपोतदार100-150 करोड़ रुपए
किंग24 दिसंबर शाहरुख़ खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अन्य।एक्शन थ्रिलरसिद्धार्थ आनंद350-450 करोड़ रुपए