7 IVF, मिसकैरेज के बाद पूरी हुई मुराद, संभावना सेठ ने बप्पा के सामने दिखाए जुड़वा बच्चों के चेहरे

Published : Sep 16, 2026, 10:01 AM IST

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने गणपति उत्सव के मौके पर पहली बार अपने जुड़वा बच्चों के चेहरे रिवील किए। बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वजा है। दोनों का जन्म 4 जून 2026 को हुआ था।

PREV
15

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की जिंदगी में इस साल गणपति उत्सव की खुशियां कुछ खास हैं। शादी के करीब 10 साल बाद माता-पिता बने कपल ने गणपति बप्पा के सामने अपने जुड़वा बच्चों के चेहरे पहली बार रिवील किए हैं। संभावना ने बेटे युगार्थ और बेटी ध्वजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

25

गणपति बप्पा के सामने दिखाए बच्चों के चेहरे

गणेश उत्सव के मौके पर संभावना ने अपने दोनों बच्चों को दुनिया से मिलवाया। तस्वीरों में वह पति अविनाश के साथ गणपति बप्पा के सामने बच्चों को गोद में लिए नजर आईं।

35

क्या हैं बच्चों के नाम?

संभावना और अविनाश ने अपने बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वजा रखा है। दोनों का जन्म 4 जून 2026 को हुआ था और चेहरा रिवील किए जाने के वक्त वे करीब तीन महीने के थे। अदाकारा अपने ब्लॉग में बच्चों की जर्नी को भी दिखाया है।

45

लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई परिवार की खुशी

संभावना और अविनाश पिछले कई सालों से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के 7 आईवीएफ असफल हुए। उन्होंने मिसकैरेज का भी दर्द झेला। इसके बाद सरोगेसी के जरिए उन्हें माता-पिता बनने की खुशी मिली।

और पढ़ें: Ambani Ganesh Chaturthi 2026: सलमान की सादगी या रेखा का रॉयल अंदाज, किसके लुक ने जीता दिल? देखें वीडियो

55

संभावना सेठ का वर्क प्रोफाइल

संभावना सेठ को टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग और डांस के अलावा संभावना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, उनके पति अविनाश त्रिवेदी राइटर और एक्टर हैं।

और पढ़ें: गणपति विसर्जन में Shilpa Shetty का धांसू डांस, धमाल मचा रहे 5 VIDEO

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories