
टीवी इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने उनके फैन्स और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। 22 साल एक्ट्रेस के बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार, उनका निधन रविवार शाम हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि निधन से कुछ घंटे पहले तक संचिता सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आई थीं। 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे पॉपुलर शोज में काम कर चुकीं संचिता के अचानक चले जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, संचिता उगले अपने परिवार के साथ मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में पैरेंट्स और 15 साल की छोटी बहन अंजलि के साथ रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। उनके पैरेंट्स घर में नहीं थे और बहन शाम करीब 5:30 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले अन्य स्थानीय लोगों की मदद से संचिता को महानगरपालिका के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को आकस्मिक निधन के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 'कुमकुम भाग्य' की 30 साल की एक्ट्रेस का निधन, क्या संचिता उगले ने की ख़ुदकुशी?
संचिता उगले की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स चर्चा का विषय बन गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधन से कुछ समय पहले तक वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं। अपनी आखिरी पोस्ट में वह खुश नजर आ रही थीं और एक एक्साइटमेंट से भरे गाने पर डांस करती दिखाई दी थीं। यही वजह है कि उनके फैन्स के लिए यह खबर और भी ज्यादा हैरान करने वाली बन गई। लोग सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं कि वे ख़ुदकुशी नहीं कर सकतीं।
यह भी पढ़ें : कौन थीं संचिता उगले? 22 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा, 800 करोड़ी फिल्म में किया था काम
पुलिस की शुरुआती जांच में किसी तरह का नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल अधिकारी परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से बातचीत कर रहे हैं ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। बता दें कि संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'कुमकुम भाग्य' में दीया टंडन के किरदार से मिली। इसके अलावा उन्होंने 'वागले की दुनिया' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में दंगल टीवी के शो 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' में लीड रोल निभाकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। वे विक्की कौशल स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में भी दिखाई दी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।