कौन थीं संचिता उगले? 22 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा, 800 करोड़ी फिल्म में किया था काम

Published : Jun 15, 2026, 02:04 PM IST
Who was sanchita ugle

सार

who was sanchita ugale: टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनीं संचिता उगले आखिर कौन थीं? 'कुमकुम भाग्य' से पहचान बनाने वाली इस एक्ट्रेस की 22 साल की उम्र में निधन की खबर ने फैन्स को झकझोर दिया है। क्या टीवी की उभरती स्टार का सफर अचानक थम गया? कैसे मिली थी पॉपुलैरिटी? किन शोज और फिल्मों से बनाई पहचान? जानिए संचिता उगले की पूरी कहानी।

टेलीविजन इंडस्ट्री से सामने आई एक खबर ने दर्शकों और मनोरंजन जगत को हैरान कर दिया है। 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबरें चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत को कथित आत्महत्या से जोड़ा गया है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवार, प्रतिनिधियों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। इस बीच लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर संचिता उगले कौन थीं, जिन्होंने कम समय में टीवी और डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी।

संचिता उगले कौन थीं?

22 साल की संचिता उगले टेलीविजन इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। अपनी सादगी, स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय की बदौलत वह दर्शकों के बीच पॉपुलर होती जा रही थीं। संचिता को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी जी टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' से मिली। इस शो में उन्होंने दीया टंडन का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने कई मौकों पर कहा था कि यह शो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उनके मुताबिक इसी प्रोजेक्ट ने उन्हें पहचान दिलाई और एक कलाकार के रूप में उनका आत्मविश्वास मजबूत किया।

यह भी पढ़ें : 'कुमकुम भाग्य' की 22 साल की एक्ट्रेस का निधन, क्या संचिता उगले ने की ख़ुदकुशी?

कई शोज में दिखीं संचिता उगले

'कुमकुम भाग्य' के बाद संचिता 'वागले की दुनिया' में रुचिता जेटली के किरदार में नजर आईं। इसके बाद उन्हें दंगल टीवी के शो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में लीड रोल मिला। शो में उन्होंने 'सुकून' का किरदार निभाया, जबकि उनके अपोजिट एक्टर सोराब बेदी नजर आए। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें 'क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर' और 'क्राइम आज कल' जैसे सीरियल्स में भी देखा गया था।

फिल्मों में भी बनाई थी संचिता उगले ने जगह

सिर्फ टेलीविजन ही नहीं, संचिता ने फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में उन्होंने तारा रानी का जवानी का रोल किया था, जिसने भारत में 601 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट और दुनियाभर में 807 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। । इसके अलावा वह मनोज बाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' का भी हिस्सा रही थीं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं संचिता उगले

संचिता उगले सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.39 लाख से ज्यादा थी। वे खुद यहां 362 प्रोफाइल को फॉलो करती थीं। अपने इंस्टा बायो में उन्होंने खुद को एक्टर बताया था और लिखा था, "Whiz of wrong moves 🙃" (गलत चालों का उस्ताद।) साथ ही संपर्क के लिए अपनी ईमेल आईडी भी उन्होंने वहां छोड़ रखी थी। आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में वे काफी खुश नज़र आ रही थीं और 'डपली वाले' गाने पर रील बनाती दिखी थीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन कैसे हुआ, मौत से ठीक पहले क्या थी आखिरी पोस्ट?
संचिता उगले का निधन: देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ-फैमिली की खास बातें