'कुमकुम भाग्य' की 22 साल की एक्ट्रेस अक्सर कहती थी, "मैं मर जाऊंगी", दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा

Published : Jun 16, 2026, 10:45 AM IST
Sanchita Ugale Death Case Latest Update

सार

Sanchita Ugale Death Case Latest Update: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। मौत से पहले उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या था? करीबी दोस्त ने उनकी जिंदगी को लेकर कौन से बड़े खुलासे किए? पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है? कोई नोट मिला या नहीं? और आखिर क्यों चर्चा में है उनकी आखिरी रील? जानिए पूरी रिपोर्ट।

'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया', 'साजन घर' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। 22 साल की संचिता के अचानक चले जाने के बाद उनके फैन्स और कलीग्स के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने बातचीत में कुछ अहम बातें शेयर की हैं। उन्होंने जो कहा, वह बेहद चौंकाने वाला है। उनकी मानें तो संचिता अक्सर ख़ुदकुशी करने की बात कहती रहती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अंतिम आधिकारिक निष्कर्ष का इंतज़ार किया जा रहा है।

संचिता उगले की दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

संचिता उगले के निधन के बाद उनकी दोस्त और एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने उनसे हुई आखिरी मुलाक़ात को याद किया। मनी कंट्रोल से हुई बातचीत में मेघा ने कहा, "मैं गहरे सदमे में हूं और मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह कुछ हेल्थ संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थी और जनवरी से उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। उसकी पर्सनल लाइफ में भी कुछ परेशानियां थीं, जिनकी वजह से वह वो ट्रीटमेंट ले रही थी।लेकिन वह बेहद खुशमिजाज और जिंदगी को खुलकर जीने वाली इंसान थी। करीब 10 दिन पहले मेरी उससे मुलाकात हुई थी और मैं उसे एक ऑडिशन के लिए भी लेकर गई थी। उसे पूरा भरोसा था कि वह सफल होगी। बाद में उसका फोन बंद आने लगा।"

यह भी पढ़ें : 'कुमकुम भाग्य' की 22 साल की एक्ट्रेस ने क्यों की ख़ुदकुशी? भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे!

संचिता उगले अक्सर कहती थीं - मैं मर जाऊंगी!

मेघा शर्मा ने आगे कहा,"वह अक्सर कहती थी कि 'मैं मर जाऊंगी'। मैं, उनकी मां और परिवार के बाकी लोग उन्हें लगातार पॉजिटिव रहने और ऐसे नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए समझाते थे। लेकिन इस बार हम उन्हें बचा नहीं सके। वह खुद से बहुत प्यार करती थी।”

यह भी पढ़ें : कौन थीं संचिता उगले? 22 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा, 800 करोड़ी फिल्म में किया था काम

संचिता उगले मामले में क्या कहती है पुलिस जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं। मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई है और जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से किसी नोट के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी परिवार और करीबी लोगों से बातचीत कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान के लिए गोविंद नामदेव ने छोड़ी 'काला हिरण', भड़के प्रोड्यूसर ने भेजा नोटिस, दी यह चेतावनी
'जो पुरुष दे सकता है, उसके लिए शादी जरूरी नहीं', सारा की मां अमृता के बयान पर मचा था बवाल