संजय दत्त के बयान पर हंगामा, 'भारत में अब शांति नहीं बची...' कहने पर मचा बवाल

Published : Oct 04, 2026, 04:19 PM IST

Sanjay Dutt peace in India controversial Statement: संजय दत्त के बयान पर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हो रहा है। कई यूजर्स 1993 मुंबई ब्लास्ट्स केस का जिक्र कर रहे हैं, जिसमें संजय दत्त को अवैध हथियार रखने आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

PREV
15
संजय दत्त के बयान पर हंगामा, 'भारत में अब शांति नहीं बची...' कहने पर मचा बवाल

संजय दत्त का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है। गांधी जयंती पर शेखर सुमन के शो में बात करते हुए संजय ने कहा कि उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उनके इस बयान के बाद लोग उनके पुराने कानूनी मामले और विवादित अतीत को याद दिलाने लगे।

25
संजय दत्त ने क्या कहा

शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट में बात करते हुए संजय दत्त ने देश के बारे में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि इस देश के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। लेकिन अब मुझे देश में वो शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय लोग बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसे ही रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्दी वापस आएं।

35
नेटिजंस ने पुराना मामला याद दिलाया

संजय के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने 1993 मुंबई ब्लास्ट्स केस का जिक्र किया, जिसमें संजय दत्त को अवैध रूप से एके-56 राइफल और 9 एमएम पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और सजा हुई थी। हालांकि उन्हें ज्यादा गंभीर तादा चार्जेस से बरी कर दिया गया था। कुछ लोगों ने उनके पुराने ड्रग एडिक्शन वाले दौर का भी जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें शांति तभी मिलती है जब आतंकियों की मदद करते हैं। दूसरे ने कहा कि कितनी शर्म की बात है। तीसरे ने सवाल किया कि उन्हें किस तरह की शांति चाहिए।

45
प्रधानमंत्री बनने पर क्या करेंगे संजय दत्त

शो में शेखर सुमन ने संजय से पूछा कि अगर पांच मिनट के लिए भारत के प्रधानमंत्री बन जाएं तो देशवासियों को क्या संदेश देंगे। संजय ने मुन्नाभाई वाले अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चलो देश में कुछ तो चल रहा है। मेरे प्यारे देशवासियों, आज अपुन आपका पीएम बनके खूब खुश हुआ। बोले तो बॉडी में अजीब टाइप का तरंग दौड़ रहा है। बोले तो इतना बड़ा देश है, इतने सारे लोग हैं और अब हम सबकी जिम्मेदारी अपुन के ऊपर।

55
जल्द खलनायक 2 में नजर आएंगे संजय दत्त

काम के मोर्चे पर संजय दत्त खलनायक 2 में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो मुन्नाभाई 3 में भी वापसी कर सकते हैं, हालांकि इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी सीमित हैं।संजय दत्त के शांति वाले बयान ने एक बार फिर उनके अतीत को चर्चा में ला दिया है। कुछ लोग उनके शब्दों को देश के मौजूदा माहौल पर टिप्पणी मान रहे हैं तो कुछ उनके पुराने मामलों को याद दिलाकर सवाल उठा रहे हैं। बयान चाहे जो भी हो, सोशल मीडिया पर बहस जोरों पर है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories