Sanjay Dutt Health Update: स्टेज 4 कैंसर से जूझ चुके संजय दत्त अस्पताल में, आखिर क्या हुआ?

Published : May 21, 2026, 06:27 PM IST
sanjay dutt health update aakhiri sawaal actor take break for medical checkup suffer from stage 4 cancer

सार

Sanjay Dutt Health: संजय दत्त एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो वे अपना हेल्थ चेकअप कराने अमेरिका के एक हॉस्पिटल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे वहां अपनी हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए गए हैं। ये खबर सुनते ही फैन्स परेशान हो गए हैं और उनकी हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं। 

What Happen To Sanjay Dutt Health: ये तो सभी जानते हैं कि संजय दत्त 4 स्टेज लंग कैंसर से जूझ चुके हैं। हालांकि, उन्होंने अपना इलाज कराकर इससे पार पा लिया था। इसी बीच उनके दोबारा अस्पताल पहुंचने की खबर सामने आते ही सभी चौंक गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय अमेरिका में अपना हेल्थ चेकअप कराने पहुंचे हैं। हालांकि, उन्हें क्या है और किस चीज का हेल्थ चेकअप चल रहा है, जिसकी डिटेल जानकारी सामने नहीं है। संजय के फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो रहे हैं और उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। नीचे पढ़े डिटेल खबर…

हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका में संजय दत्त

66 साल से संजय दत्त को लेकर खबर आ रही है कि वे अमेरिका में हैं और अपना हेल्थ चेकअप करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी सेहत की मॉनिटरिंग के लिए हर साल जांच कराने अमेरिका जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अभी लॉस एंजेल्स में हैं और अपने करीबी दोस्त परेश गेलानी के साथ वक्त बिता रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में रेगुलर चेकअप करवाते हैं। इस बार खबर है कि उन्होंने कैलिफोर्निया में भी कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स से चर्चा की है। हालांकि, करीबियों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है। बता दें कि अगस्त 2020 में संजय को कथित तौर पर अमेरिका से 5 साल का मेडिकल वीजा मिला था ताकि वो अपनी हेल्थ पर राय ले सकें। उनकी मां नरगिस दत्त को 80 के दशक के शुरुआत में कैंसर के इलाज के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संजय को अगस्त 2020 में चौथे चरण के फेफड़ों के कैंसर का पता चला था। सांस लेने में तकलीफ और फेफड़ों में पानी जमा होने की शिकायत थी। मुंबई में कैंसर विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज हुआ। अक्टूबर में वे कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें.. एक साल में 35 फिल्में करने वाला कौन है ये सुपरस्टार, 25 रही बॉक्स ऑफिस पर HIT

संजय दत्त का वर्कफ्रंट

संजय दत्त लगातार अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहे हैं। 2025 में आई उनकी फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इसके बाद 2026 में फिल्म का सीक्वल धुरंधर 2 आया, जिसने भी ताबड़तोड कमाई की। वहीं, कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म राजा शिवाजी ने भी शानदार कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, उनकी हालिया रिलीज फिल्म आखिरी सवाल ज्यादा दम नहीं दिखा पा रहा है। बता दें कि आने वाले समय वे कुछ दमदार फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग फिल्में बाप और खलनायक रिटर्न्स हैं। फिलहाल इन फिल्मों पर पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें.. 12 हीरो की ठुकराई फिल्म में सुपरस्टार ने किया काम, BO पर पिटीं फिर भी बनाया धांसू रिकॉर्ड

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की बंपर ओपनिंग! पहले दिन की इतनी कमाई
Friday OTT Release: Netflix से JioHotstar तक, इस शुक्रवार OTT पर कहां क्या नया आ रहा?