संजय दत्त ने क्यों कहा- भारत में शांति नहीं मिलती? खुद सामने आकर बताई असली वजह

Published : Oct 05, 2026, 10:22 AM IST
Sanjay Dutt

सार

संजय दत्त के ‘भारत में शांति नहीं मिलती’ वाले बयान पर मचा बवाल अब उनकी सफाई तक पहुंच गया है। एक्टर ने एक स्टेटमेंट में कहा कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया।

संजय दत्त अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे थे। शेखर सुमन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा था कि उन्हें भारतीयों की गर्मजोशी और मेहमाननवाजी बेहद पसंद है, लेकिन अब उन्हें भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए और कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। बढ़ते विवाद के बीच अब संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। एक्टर ने कहा कि उनकी बात का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और उनके बयान को बातचीत के मूल संदर्भ से अलग समझा गया।

संजय दत्त ने ‘भारत में शांति नहीं’ वाले बयान पर क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने साफ किया कि उनका इरादा किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को आहत या अपमानित करने का बिल्कुल नहीं था। एक्टर ने लिखा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा इरादा कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, आहत करने या उनका अनादर करने का नहीं था।” संजय दत्त ने आगे लिखा , “मेरी बातें एक ऐसी स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में कही गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण माहौल बनाना था।”

‘मुन्नाभाई’ की ‘गांधीगिरी’ से संजय दत्त ने क्या कनेक्शन बताया?

संजय दत्त ने अपनी बात समझाने के लिए ‘मुन्नाभाई’ फिल्मों के हास्य और व्यंग्य का उदाहरण दिया। उन्होंने खास तौर पर ‘गांधीगिरी’ की उस सोच का जिक्र किया, जो प्यार, गर्मजोशी, एकजुटता और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए ‘गांधीगिरी’ हमेशा प्यार, गर्मजोशी, साथ और आपसी सद्भाव की बात रही है। मेरी टिप्पणी को भी इसी भावना और संदर्भ में देखा जाना चाहिए।”

आखिर संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो पर क्या कहा था?

गांधी जयंती के मौके पर शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में पहुंचे संजय दत्त ने देश के मौजूदा हालात और शांति को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, “इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आएं।” उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने एक्टर की बात पर सवाल उठाए।

अब किस फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त?

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही ‘खलनायक रिटर्न्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म उनकी 1993 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘खलनायक’ का सीक्वल है। फिल्म को लेकर उनके फैंस के बीच भी काफी उत्सुकता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT Release This Week: 5 से 10 अक्टूबर के बीच लगेगा सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का, देखें पूरी लिस्ट
Drishyam Real Story: क्या थी वो सच्ची घटना, जिससे निकली 'दृश्यम' की दिमाग हिलाने वाली कहानी!