प्रोड्यूसर करन जौहर की फिल्म कलंक की रिलीज को 7 साल हो गए हैं। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, जिसमें बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक धुरंदर स्टार्स थे, फिर भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर महा बकवास साबित हुई। बता दें कि फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई थी।
डायरेक्टर अभिषेक वर्मन और प्रोड्यूसर करन जौहर की फिल्म कलंक 2019 में आई एक बिग बजट फिल्म थी। फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स थे, लेकिन कहानी में दम नहीं होने के कारण फिल्म को दर्शकों ने रिलीज के साथ डिजास्टर बता दिया था। इससे मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ था।
25
15 साल पुराने आइडिया पर बनी थी फिल्म कलंक
बताया जाता है कि फिल्म कलंक का आइडिया प्रोड्यूसर करन जौहर को फिल्म रिलीज के 15 साल पहले आया था। हालांकि, किसी कारण से वो फिल्म नहीं बना पाए थे। उन्होंने आइडिया को बेकार नहीं जाने दिया था और 2019 में फिल्म बनाई थी। मूवी को उन्होंने प्रोड्यूस किया था, डायरेक्टर की कमान अभिषेक वर्मन ने संभाली थी।
कहा जाता है कि करन जौहर फिल्म कलंक को शाहरुख खान, काजोल और अजय देवगन के साथ बनाना चाहते थे। उन्होंने इन स्टार्स से बातचीत भी की थी, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म में काम करने को तैयार नहीं हुआ था।
45
फिल्म कलंक की स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कलंक के लिए करन जौहर ने खूब पैसा लुटाया था। वे इस मूवी को ग्रैंड लेवल पर बनाना चाहते थे। उन्होंने फिल्म के लिए बड़े-बड़े सेट्स और महंगे कॉस्ट्यूम तैयार करवाए थे। मूवी में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, कृति सेनन, कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स को कास्ट किया था।
55
फिल्म कलंक का बजट
फिल्म कलंक को करीब 137 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों ने नकार दिया। इसने इंडिया में नेट 95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 146.31 करोड़ कमाए थे। खबरों की मानें तो फिल्म का नाम पहले शिद्दत रखा गया था, बाद में इसे बदलकर कलंक रखा गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।