मिसेज वर्ल्ड बनीं सरगम कौशल: 21 साल बाद जम्मू-कश्मीर की सुंदरी ने भारत में लाया ताज

Published : Dec 19, 2022, 12:21 AM ISTUpdated : Dec 19, 2022, 12:26 AM IST
मिसेज वर्ल्ड बनीं सरगम कौशल: 21 साल बाद जम्मू-कश्मीर की सुंदरी ने भारत में लाया ताज

सार

कौशल ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह खिताब जीतकर कितनी खुश हैं। कहा, 'हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।'

Mrs World crown Sargam Koushal: जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल ने 21 साल बाद भारत में मिसेज वर्ल्ड का खिताब वापस लाया है। लास वेगास में हुई मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में 63 देशों की महिलाओं को पछाड़ते हुए सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का ताज हासिल कर लिया है। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सरगम कौशल के जीत की सूचना को साझा किया गया है। विजेता का ताज पहनने के बाद भारत की सरगम कौशल खुशी के मारे फूट-फूट कर रो पड़ीं। 21 साल पहले इस खिताब को भारत के लिए डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने हासिल किया था। 

विजेता का ताज हासिल करने के बाद भारत के लिए वीडियो संदेश

सरगम कौशल ने विजेता का खिताब हासिल करने के बाद अपने देशवासियों से खुशी साझा की है। कौशल ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह खिताब जीतकर कितनी खुश हैं। कहा, 'हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।'

 

32 वर्षीय कौशल अंग्रेजी साहित्य से हैं पीजी

सरगम कौशल हाई एजुकेटेड महिला हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य से पीजी किया है। पति इंडियन नेवी में हैं। वह खुद विशाखापट्टनम में एक शिक्षिका के रूप में काम कर चुकी हैं। सरगम की शादी 2018 में हुई थी। डॉ.अदिति गोवित्रीकर साल 2001 में भारत के लिए मिसेज वर्ल्ड का खिताब हासिल की थी। अदिति मशहूर फिल्म अभिनेत्री हैं और इस बार 2022 के पेजेंट में वह ज्यूरी मेंबर के रूप में शामिल थीं।

मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता विवाहित महिलाओं के लिए...

मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं की पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है। पेजेंट की कल्पना 1984 में की गई थी। इस प्रतियोगिता की जड़ें मिसेज अमेरिका पेजेंट से जुड़ी हैं। शुरुआत में इस पेजेंट को मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड का नाम दिया गया था। लेकिन 1988 से मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना जाने लगा। हालांकि,पिछले कुछ सालों में मिसेज वर्ल्ड में काफी इंट्रीज आने लगी लेकिन अधिकतर दफा अमेरिका ही विजेता बना है। भारत, इस बार को मिलाकर दूसरी बार खिताब हासिल किया है।

यह भी पढ़ें:

सुपरस्टार कमल हासन भी राहुल गांधी के साथ करेंगे पदयात्रा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ दिल्ली में करेंगे मार्च

8 दरिंदे, एक युवती और 12 घंटे: एक 16 साल की लड़की की रूह कंपा देने वाली दास्तां...

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम