महाभारत की 'कुंती' ने की सीक्रेट वेडिंग, डेढ़ साल बाद दुनिया को मिलवाया पति जीशान से

Published : Jun 21, 2026, 07:45 PM IST
Shafaq Naaz

सार

महाभारत फेम शफक नाज ने खुलासा किया है कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 को जीशान से शादी की थी। डेढ़ साल बाद उन्होंने पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं।

Shafaq Naaz Marriage: टीवी के पॉपुलर शो महाभारत में कुंती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शफक नाज ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी का खुलासा किया है। काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि शफक नाज ने शादी कर ली है, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की थी। अब उन्होंने खुद अपने रिश्ते और शादी को सार्वजनिक कर दिया है।

डेढ़ साल पहले की थी गुपचुप शादी

शफक नाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जीशान के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ शफक ने बताया कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 को जीशान से शादी की थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शादी के बाद से वह अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में पति से कराया परिचय

शफक नाज ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "31-10-2024 को मैंने अपने पसंदीदा इंसान से शादी की थी और पिछले डेढ़ साल से मैं चुपचाप उतनी खुशी महसूस कर रही हूं, जितनी पहले कभी नहीं की। मिलिए मेरे पति जीशान से।" इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

पहले भी शेयर की थीं पार्टनर के साथ तस्वीरें

गौरतलब है कि इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को शफक नाज ने पहली बार जीशान के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उस पोस्ट में उन्होंने जीशान को अपना "घर" बताया था। उन तस्वीरों के बाद से ही फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि उस समय अभिनेत्री ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

TV इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं शफक नाज

शफक नाज को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी महाभारत में कुंती की भूमिका निभाने से मिली। हालांकि, इसके अलावा भी वह कई सफल टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने सपना बाबुल का...बिदाई, संस्कार लक्ष्मी, शुभ विवाह, चिड़िया घर, महाकाल-अंत ही आरंभ है और लाल इश्क जैसे कई चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया है।

फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं अभिनय का जलवा

टेलीविजन के अलावा शफक नाज फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में नजर आ चुकी हैं। अपने अभिनय और अलग-अलग किरदारों के दम पर उन्होंने मनोरंजन जगत में एक खास पहचान बनाई है। अब अपनी शादी के खुलासे के बाद शफक नाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनके फैंस इस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सांयतनी घोष ने सुनाई TV इंडस्ट्री की सच्चाई, 'डस्की स्किन की वजह से...'
आमिर खान से पहले इन एक्टर्स ने भी 60-70 की उम्र में शादी, 2 तो चौथी बीवी घर लाए