Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में नजर आएगा बॉलीवुड का 'डॉन'? रोल-शूटिंग सब कुछ रिवील

Published : Mar 10, 2026, 06:41 PM IST

2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक स्पेशल कैमियो रोल में नजर आएंगे।

PREV
16
कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान की एंट्री हो गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार कहानी में एक बड़ा मोड़ लाएगा। फिलहाल किंग खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन जल्द ही वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
26
पुलिस अफसर का किरदार
'जेलर 2' में शाहरुख खान एक एक्सटेंडेड कैमियो रोल में होंगे। कहानी की मांग के हिसाब से इस किरदार को जोड़ा गया है। इस क्राइम ड्रामा में वह एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे।
36
7 से 8 दिनों की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग खान 'जेलर 2' के लिए करीब 7 से 8 दिनों तक शूटिंग करेंगे। इस हिस्से को फिल्म के आखिरी फेज में शूट किया जाएगा। उनकी एंट्री फिल्म के क्लाइमैक्स को और भी दमदार बना सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।
46
पहली बार स्क्रीन पर साथ
यह पहली बार होगा जब रजनीकांत और शाहरुख खान किसी फिल्म में एक साथ काम करेंगे। इससे पहले, शाहरुख ने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने 'लुंगी डांस' में रजनीकांत को एक ट्रिब्यूट दिया था।
56
रिलीज डेट पर सस्पेंस
नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बन रही 'जेलर 2' की रिलीज डेट अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 12 जून, 2026 को रिलीज हो सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में इसकी रिलीज डेट 12 अगस्त, 2026 बताई जा रही है।
66
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती, एस. जे. सूर्या, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, अन्ना राजन और जतिन सरना अहम किरदारों में होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो मोहनलाल और विजय सेतुपति भी इस फिल्म में नजर आएंगे और वे अपने कुछ सीन्स की शूटिंग पूरी भी कर चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories