
शाहरुख खान हाल ही में उदयपुर में एक प्राइवेट वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपने फिल्मी अंदाज और डांस से मेहमानों का खूब मनोरंजन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किंग खान कभी दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस करते तो कभी अपने मशहूर डायलॉग सुनाते नजर आए। एक वीडियो में उन्होंने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के सुपरहिट गाने 'लुंगी डांस' पर ठुमके लगाए। वहीं, 'ओम शांति ओम' का मशहूर 'इतनी शिद्दत से' वाला डायलॉग भी सुनाया। इसी कार्यक्रम में सिंगर सोनू निगम भी मौजूद थे। एक खास वीडियो में शाहरुख ने दूल्हे को पीछे से सरप्राइज दिया और उनके साथ अपना सिग्नेचर पोज भी किया। हालांकि, इस शादी में शामिल दूल्हा-दुल्हन की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
अब बात उस रकम की, जिसने इस पूरी चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान किसी प्राइवेट वेडिंग में करीब 20 से 30 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस लेते हैं। अगर इस फीस को मिनट के हिसाब से देखें तो यह 33 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक होती है। यह इतनी मोटी रकम है, जिसमें फॉरच्युनर जैसी ब्रांड न्यू SUV आ सकती है। बताया जा रहा है कि इस रकम में GST, आने-जाने का खर्च और रहने की व्यवस्था शामिल नहीं होती। ये सभी खर्च आयोजकों को अलग से उठाने पड़ते हैं। यानी अगर यह रिपोर्टेड फीस सही है, तो किंग खान को स्टेज पर चंद मिनटों के लिए बुलाने का पूरा बजट इससे भी ज्यादा हो सकता है। हालांकि, उदयपुर की इस खास शादी में शाहरुख को वास्तव में कितनी रकम मिली, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही अभिनेता या उनकी टीम ने इस फीस के दावे पर कोई पुष्टि की है।
[Latest]: King Shah Rukh Khan performing at a private wedding in Udaipur 😍
@iamsrk
#ShahRukhKhan #SRK #King #Udaipur #TeamShahRukhKhan https://t.co/PN1lnR2QFf
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) November 25, 2026
शाहरुख खान की लोकप्रियता सिर्फ उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनकी एंट्री, स्टेज परफॉर्मेंस, सिग्नेचर पोज और मेहमानों से बातचीत करने का अंदाज किसी भी बड़े समारोह को यादगार बना देता है। उदयपुर में भी उन्होंने सिर्फ गानों पर डांस नहीं किया, बल्कि दूल्हा-दुल्हन के साथ वक्त बिताया, अपने लोकप्रिय डायलॉग सुनाए और सोनू निगम के साथ भी खास पल साझा किए। यही वजह है कि उनकी शादी वाली परफॉर्मेंस के वीडियो लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन एंटरटेनर में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और कई दूसरे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है। ऐसे में एक तरफ उनकी शादी वाली परफॉर्मेंस सुर्खियां बटोर रही है, तो दूसरी तरफ फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।