बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरोज में से एक शाहिद कपूर 45 साल के हो गए हैं। शाहिद का जन्म 25 फरवरी 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। शाहिद यूं तो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे है, लेकिन बीते कुछ समंय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।
शाहिद कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स के लिए भी फेमस रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अफेयर बॉलीवुड की करीब 6 हसीनाओं के साथ रहा। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
27
करीना कपूर
शाहिद कपूर का अफेयर करीना कपूर से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। शाहिद, करीना से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। फिल्म फिदा की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रिश्ता बना। दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के बाद ब्रेकअप हो गया।
फिल्म विवाह में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी काफी पसंद की गई। हालांकि, दोनों के अफेयर के चर्चे फिल्म इश्क-विश्क से शुरू हो गए थे। दोनों में से किसी ने भी अफेयर को लेकर खुलकर बात नहीं की। अमृता ने तो इन बातों को बकवास बताया था।
47
प्रियंका चोपड़ा
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच फिल्म कमीने के सेट अफेयर शुरू हुआ। कहा जाता है कि दोनों ने सबके सामने रिश्ता भी कबूल किया था। कह जाता है कि जब प्रियंका के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी तो उस वक्त शाहिद उनके घर में ही थे। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला।
57
अनुष्का शर्मा
आपको बता दें कि फिल्म बदमाश कंपनी में साथ काम करने के दौरान शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा की नजदीकियां बढ़ीं थीं। हाालंकि, ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।
67
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी शाहिद कपूर के अफेयर्स के किस्से खूब उड़े। दोनों ने फिल्म आर राजकुमार में साथ काम किया था। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे, लेकिन फिर मूवी रिलीज के बाद रिश्ता भी खत्म हो गया।
77
विद्या बालन
शाहिद कपूर और विद्या बालन फिल्म किस्मत कनेक्शन में एक साथ नजर आए था। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब उड़ीं थी। हालांकि, ये रिश्ता भी जल्दी ही खत्म हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।