यश फिल्म टॉक्सिक को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था। टीजर के बाद से फैन्स फिल्म देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं। इसी बीच फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मूवी से 2 खूंखार विलेन का लुक रिवील किया गया है।
आपको बता दें कि यश ने अपने इंस्टाग्राम पर टॉक्सिक के 2 खूंखार विलेन का लुक शेयर है। इसमें से एक है अक्षय ओबोरॉय, जो फिल्म में टोनी का किरदार निभाते नजर आएंगे। टोनी का लुक 1950 के दशक की याद दिलाता है। बता दें कि अक्षय कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
47
फिल्म टॉक्सिक का विलेन करमाडी
फिल्म टॉक्सिक से विलेन करमाडी का लुक भी रिवील हुआ है। बता दें कि मूवी में करमाडी का रोल सुदेव नायर कर रहे हैं। सामने आए लुक में देखा जा सकता है कि करमाडी फ्लैट कैप, सीधी मूंछें और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहा है।
57
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज का सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।
67
फिल्म टॉक्सिक का कितना है बजट
यश की फिल्म टॉक्सिक के बजट की बात करें तो इसे 600 करोड़ में बनाया गया है। ये पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसके प्रोड्यूसर वेंकट केनारायण और यश हैं। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है।
77
फिल्म टॉक्सिक की स्टार कास्ट
फिल्म टॉक्सिक में यश डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।