Dhurandhar की फैन कांग्रेस नेता, प्रोपेगैंडा बताने वाले पर भड़कते हुए बोली- पाकिस्तान चले जाओ

Published : May 08, 2026, 08:48 AM ISTUpdated : May 08, 2026, 09:06 AM IST
Shama Mohamed Dhurandhar controversy

सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने ‘धुरंधर’ फिल्म की तारीफ की तो सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद शुरू हो गया। एक यूजर ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें मुसलमानों को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस पर शमा मोहम्मद ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि फिल्म में मुसलमानों नहीं, बल्कि पाकिस्तानियों को गलत तरीके दिखाया गया है।

रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार बहस की वजह बनी हैं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद, जिन्होंने हाल ही में फिल्म देखने के बाद आदित्य धर के डायरेक्शन की जमकर तारीफ की। हालांकि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें मुसलमानों को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसके बाद शमा मोहम्मद और यूजर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ा राजनीतिक और वैचारिक विवाद खड़ा कर दिया। अब यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं।

‘धुरंधर’ की तारीफ के बाद शुरू हुआ सोशल मीडिया विवाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हाल ही में ‘धुरंधर पार्ट 1’ देखने के बाद फिल्म के निर्देशन को बेहतरीन बताया। इसके बाद खुद को IIT और IIM ग्रेजुएट बताने वाले शोएब अली मोहम्मद नाम के X यूजर ने उनकी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “आप यह कैसे पोस्ट कर सकती हैं? इस प्रोपेगेंडा फिल्म ने मुसलमानों की छवि गलत दिखाई है। शर्म आनी चाहिए।” इसके जवाब में शमा मोहम्मद ने साफ कहा, “इस फिल्म में मुसलमानों को नहीं, बल्कि पाकिस्तानियों को गलत तरीके से दिखाया गया है। दोनों को एक समझने पर आपको शर्म आनी चाहिए।” शमा का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

 

‘पाकिस्तान चले जाइए’ वाले बयान से और बढ़ा विवाद

बहस यहीं नहीं रुकी। शमा मोहम्मद ने आगे यूजर पर निशाना साधते हुए लिखा, “आप जैसे लोग भारत में मुसलमानों की छवि खराब करते हैं। आपका स्वागत है, आप भारत छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ले सकते हैं।” इसके बाद यूजर ने भी तीखा रिएक्शन दिया और लिखा, “आप कौन होती हैं मुझे पाकिस्तान जाने के लिए कहने वाली? मेरे पूर्वजों ने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी है और वे इसी मिट्टी के बेटे थे।” दोनों के बीच यह तीखी बहस देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। कई लोग शमा मोहम्मद के बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे जरूरत से ज्यादा आक्रामक बता रहे हैं।

‘धुरंधर’ पर पहले भी लग चुके हैं प्रोपेगेंडा फिल्म के आरोप

यह पहली बार नहीं है जब ‘धुरंधर’ पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने के आरोप लग चुके हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी और फिल्म क्रिटिक प्रत्युष परासुरमन जैसे कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि फिल्म की कहानी राजनीतिक मुद्दों और काल्पनिक घटनाओं को मिलाकर पेश करती है, जिससे वास्तविकता और मनोरंजन के बीच की सीमा धुंधली होती दिखती है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने इन आरोपों का विरोध भी किया और कहा कि ‘धुरंधर’ पूरी तरह एक फिक्शनल फिल्म है, जिसे रचनात्मक अभिव्यक्ति के तौर पर देखा जाना चाहिए, ना कि राजनीतिक प्रचार के रूप में। बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जबकि इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च 2026 की रिलीज के बाद से अब तक 50 दिन में लगभग 1800 करोड़ रुपए छाप चुका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raja Shivaji Collection Day 7: ‘राजा शिवाजी’ ने रचा इतिहास, पहले हफ्ते में तोड़े बड़े रिकॉर्ड!
Raja Shivaji के 7 हीरो की पत्नियों की असली उम्र क्या, एक पति से 19 साल छोटी-एक 2 साल बड़ी