'प्यार का पंचनामा 2' ऑडिशन में फेल हो गई थीं शरवरी, इन 3 फिल्मों से लूटी लाइमलाइट

Published : Jun 23, 2026, 05:03 PM IST
sharvari wagh

सार

Sharvari Wagh Movies: 'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद भी शरवरी ने हार नहीं मानी। जानें कैसे 'मुंज्या', 'वेदा' और 'मैं वापस आउंगा' जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

मोबाइल की रील्स से लगाकर सिनेमा तक में इस वक्त एक्ट्रेस शरवरी वाघ छाई हुई हैं। उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने से लेकर एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब शरवरी 'प्यार का पंचनामा 2' ऑडिशन में फेल हो गई थीं। एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिससे वो कहती हैं कि मुझे इस बारे में नहीं पता था कि फिल्मे कैसे बनती हैं। शरवरी ने खुद  को साबित करने के लिए पर्दे के पीछे रहकर शुरुआत की और फिर कुछ फिल्मों से अपनी एक्टिंग को साबित किया। जानते हैं शरवरी की उन 3 फिल्मों के बारे में, जिसमे शरवरी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। 

मुंज्या (Munjya)

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' शरवरी के करियर की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ बेहतरीन  प्रदर्शन किया बल्कि शरवरी की लोकप्रियता को भी बढ़ाया था। इस फिल्म के बाद दर्शकों ने शरवरी को बेहतरीन एक्ट्रेस का खिताब देने शुरू कर दिया था। हालांकि ये एक्ट्रेस की शुरुआती फिल्म थी। 

और पढ़ें: Lock Upp 2: शो शुरू होने में बस तीन दिन बाकी और सिर्फ 3 कंटेस्टेंट कन्फर्म!

वेदा

जॉन अब्राहम के साथ आई फिल्म 'वेदा' में शरवरी का दमदार अंदाज दर्शकों को देखने को मिला। जातिवाद और ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक्शन ड्रामा फिल्म लोगों को पसंद आई। इस फिल्म में शरवरी एक दलित लड़की का किरदार निभाते हुई दिखती हैं। एक्टर दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने और न्याय पाने में वेदा यानी शरवरी की मदद करते हैं।

मैं वापस आउंगा 

फिलहाल शरवरी इम्तियाज अली की रिलीज फिल्म 'मैं वापस आउंगा' से दर्शकों का खूब प्यार पा रही हैं। पार्टिशन के दौरान प्यार के दूर हो जाने का दर्द और मन को छू लेने वाली लव स्टोरी टीनएज से लेकर बुजुर्गों तक को खूब पसंद आ रही है। इस प्रोजेक्ट ने उनके करियर को नई दिशा दे दी है और फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता खूब बढ़ गई है। 

और पढ़ें: 150 मिनट की फिल्म में 19 सीन ऐसे कि मचा था बवाल, TV - OTT वाले चाह कर भी नहीं कर सकते

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

150 मिनट की फिल्म में 19 सीन ऐसे कि मचा था बवाल, TV - OTT वाले चाह कर भी नहीं कर सकते रिलीज
Lock Upp 2: शो शुरू होने में बस तीन दिन बाकी और सिर्फ 3 कंटेस्टेंट कन्फर्म!