'स्कूल डेज में पीछा करता था एक लड़का', शुभांगी अत्रे ने सुनाया डराने वाला किस्सा

Published : Aug 01, 2026, 01:06 PM IST
शुभांगी अत्रे ने सुनाया डराने वाला किस्सा

सार

Shubhangi Atre Stalking Incident: 'भाबीजी घर पर हैं!' फेम शुभांगी अत्रे ने अपने स्कूल के दिनों का दर्दनाक अनुभव साझा किया। एक शख्स उनके पीछे पड़ गया था और लगातार उनका पीछा करता था।

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शुभांगी अत्रे, जिन्हें दर्शक 'भाबीजी घर पर हैं!' में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए जानते हैं, ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसे याद कर आज भी वह सिहर उठती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि किशोरावस्था के दौरान एक शख्स उनका लगातार पीछा करता था। इतना ही नहीं, वह सार्वजनिक जगहों पर उनका नाम अपने नाम के साथ लिखकर उन्हें परेशान करता था। इस घटना ने न सिर्फ शुभांगी बल्कि उनके पूरे परिवार को डरा दिया था।

स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी परेशानी

एक बातचीत के दौरान शुभांगी अत्रे ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह इंदौर में 10वीं और 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थीं। उस दौरान एक युवक उन्हें लगातार परेशान करता था। वह सड़कों और उनके घर के आसपास की दीवारों पर अपना और शुभांगी का नाम साथ में लिख देता था। अभिनेत्री ने बताया कि हर बार जब उनके घर का दरवाजा खुलता था, सामने की दीवार पर वही नाम लिखा दिखाई देता था। यह सब उनके और उनके परिवार के लिए बेहद परेशान करने वाला था।

और पढ़ें -    रामायण की शूर्पणखा अब कहां? तब मिली थी 30K फीस, अब छाप रहीं करोड़ों

बाइक से करता था पीछा

शुभांगी ने आगे बताया कि वह युवक अक्सर बाइक पर उनका पीछा करता था। जहां भी वह जातीं, वह उनके आसपास चक्कर लगाता रहता था। इस वजह से उनका परिवार हमेशा चिंता में रहता था और उनकी सुरक्षा को लेकर डरा रहता था। लगातार बढ़ती इस परेशानी के बाद शुभांगी की बहन ने उस युवक का सामना करने का फैसला किया। उन्होंने उसे समझाते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से कुछ हासिल नहीं होगा। पहले अपने जीवन में कुछ बनो, अपने लक्ष्य हासिल करो, उसके बाद ही किसी रिश्ते के बारे में सोचो। शुभांगी के मुताबिक, परिवार उस समय बेहद डरा हुआ था क्योंकि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की खबरें लगातार सामने आती रहती थीं। ऐसे माहौल में उनके माता-पिता की चिंता स्वाभाविक थी।

'स्टॉकिंग को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए'

अभिनेत्री का मानना है कि किसी का पीछा करना या लगातार परेशान करना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लड़कियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकती हैं। कई बार डर और असुरक्षा की वजह से युवा लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने से भी पीछे हट जाती हैं। शुभांगी ने महिलाओं से अपील की कि अगर उनके साथ इस तरह की कोई घटना होती है तो उसे छिपाने के बजाय परिवार और संबंधित अधिकारियों को जरूर बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज की लड़कियां पहले की तुलना में ज्यादा जागरूक हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहती हैं, जो एक पॉजिटिव बदलाव है।

और पढ़ें -  SRK-सलमान खान या आमिर खान, तीनों में किसकी हाइट ज्यादा? क्या बता पाएंगे आप

टीवी इंडस्ट्री में बनाया खास मुकाम

वर्कफ्रंट की बात करें तो शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत 'कसौटी जिंदगी की' से की थी। इसके बाद वह 'कस्तूरी', 'चिड़ियाघर', 'अधूरी कहानी हमारी', 'हवन' और 'दो हंसों का जोड़ा' जैसे कई टीवी शोज में नजर आईं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 2016 से प्रसारित हो रहे कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं!' में अंगूरी भाभी के किरदार से मिली।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं प्रकाश राज? जिन्होंने पीएम मोदी को कहा-रिजाइन नहीं, सोसाइटी सीधा पावर छीन लेगी
रामायण की शूर्पणखा अब कहां? तब मिली थी 30K फीस, अब छाप रहीं करोड़ों