
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के हेल्थ को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। हालांकि एक्टर ने इसके बारे में बड़े मजेदार तरीके से बताया है। कियारा आडवाणी के दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पता चला है कि सिद्धार्थ के पैर में चोट लग गई है। 'शेरशाह' एक्टर ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। जिससे फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
सिद्धार्थ ने 13 अक्टूबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोटिल पैर की तस्वीर साझा की। तस्वीर में उनके पैर पर मेडिकल वॉकिंग बूट नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने अस्पताल वाला इमोजी भी लगाया। कियारा के पति ने फोटो शेयर करके जो कैप्शन दिया है, उसे पढ़कर आप थोड़े चिंतामुक्त जरूर हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने खुद के चोट पर चुटकी ली है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “I took ‘break a leg’ too seriously.” यानी उन्होंने 'ब्रेक ए लेग' वाली कहावत को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया। उनका यह वन-लाइनर अब उनकी चोट की खबर के साथ चर्चा में है। हालांकि, सिद्धार्थ ने अभी यह नहीं बताया है कि उन्हें चोट कैसे लगी और ठीक होने में कितना समय लगेगा।
अंग्रेजी में 'Break a leg' एक आम मुहावरा है, जिसका इस्तेमाल किसी को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है। खासकर स्टेज पर जाने या परफॉर्म करने से पहले किसी को 'ब्रेक ए लेग' कहना उसके लिए अच्छी किस्मत की कामना करना होता है। लेकिन सिद्धार्थ ने अपने चोटिल पैर की तस्वीर के साथ इसी मुहावरे को जोड़ दिया। यही उनके पोस्ट का सबसे मजेदार हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें: Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी दोबारा प्रेग्नेंट, सिद्धार्थ मल्होत्रा सालभर बाद फिर बनेंगे पिता
सिद्धार्थ मल्होत्रा की चोट की खबर ऐसे समय आई है, जब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है। 7 अक्टूबर को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए बताया था कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। पोस्ट में परिवार के हाथों के साथ छोटे-छोटे बुने हुए बेबी शूज दिखाई दिए थे। इस खबर के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कपल को बधाइयां दी थीं। सिद्धार्थ और कियारा की एक बेटी भी है, जिसका नाम सरायाह है। दोनों ने फरवरी 2023 में राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी।
और पढ़ें:The Vvaan Ending Story: सिद्धार्थ मल्होत्रा का डबल रोल क्यों है? 'द वन' के क्लाइमैक्स में खुला राज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।